फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Saresham woman's chain snatched in scrap market

Jhajjar-Bahadurgarh News: कबाड़ी बाजार में सरेशाम महिला की चेन झपटी

Mon, 03 Jun 2024 04:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 03 Jun 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Saresham woman's chain snatched in scrap market
बहादुरगढ़। कबाड़ी मार्केट में हेलमेट पहने बाइक सवार बदमाश खरीददारी के लिए आई एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ले गया। भुगतभोगी महिला ने शहर थाना में शिकायत देकर चेन की बरामदगी व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वारदात कविता निवासी कांगनहेड़ी दिल्ली के साथ हुई। कविता ने बताया कि वह अपने मायके बहादुरगढ़ आई थी। शनिवार शाम को वह अपनी बहन और भांजी के साथ कबाड़ी बाजार में खरीदारी के लिए गई थी। इसी बीच एक युवक स्कूटी पर हेलमेट लगाए हुए आया और पीछे से उसके गले पर झपटा मारकर उसकी गले की सोने की चेन झपटकर भाग गया। उसने शोर मचाया तो कुछ लोगों ने उसका पीछा कर पकड़ने का भी प्रयास भी किया, लेकिन वह बचकर भाग निकलने में कामयाब रहा। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह की शहर में कई वारदात अभी तक हो चुकी है, लेकिन किसी की गुत्थी अभी तक सुलझी। कुछ समय पूर्व स्कूटी सवार एक युवक महिला से बैग छीन ले गया था। बैग में नकदी व मोबाइल के अलावा अन्य दस्तावेज थे। इसी तरह सेक्टर-7 में बदमाश एक महिला के गले से सोने की लोकेट झपट ले गए थे। इन वारदातों का अभी खुलासा भी नहीं हुआ था कि एक ओर वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed