फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sarai Aurangabad Academy players won four gold medals

Jhajjar-Bahadurgarh News: सराय औरंगाबाद अकादमी के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण पदक जीते

Fri, 29 May 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 29 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sarai Aurangabad Academy players won four gold medals
फोटो-59 : अकादमी में कोच, स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों के साथ एथलेटिक्स मीट के विजेता खिलाड़ी। स्रो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। प्रथम जिला ओपन एथलेटिक्स मीट 2026 में सरकारी मध्य स्कूल अकादमी सराय औरंगाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभा के दम पर कई पदक अपने नाम किए।

अंडर-18 वर्ग में ईशांत राठी ने शॉटपुट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में कांस्य पदक भी हासिल कर अकादमी का गौरव बढ़ाया। वहीं इसी वर्ग में हेमंत जून ने 100 मीटर दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


अंडर-16 वर्ग में रजत ने लंबीकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। वहीं हर्ष सांगवान ने पेंटाथलॉन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा कृष सांगवान ने भी पेंटाथलॉन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर अकादमी के कोच संदीप सांगवान ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जताई। सराय औरंगाबाद के सरपंच राकेश राठी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि गांव के खिलाड़ी लगातार खेलों में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

वहीं ब्लॉक समिति सदस्य एवं राष्ट्रीय चैंपियन राजबीर लाठर ने कहा कि मेहनत और लगन से खिलाड़ी बड़े स्तर तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन बनाए रखते हुए निरंतर मेहनत करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed