फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sanitation workers strike announced from Monday

Jhajjar-Bahadurgarh News: सोमवार से सफाई कर्मचारियों का हड़ताल का एलान

Fri, 01 Sep 2023 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers strike announced from Monday
झज्जर। सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद के अधिकारियों पर 2017 से एरियर नहीं देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सफाई कर्मचारियों ने सभी आला अधिकारियों तक मांग उठाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नगर परिषद की ओर से शहर भर में 113 सफाई कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं और शहर को स्वच्छ बनाने का काम कर रहे हैं। विभाग की ओर से मिलने वाला साबुन व तेल भी आठ महीने से उन्हें नहीं दिया जा रहा है। उन्हें हर महीने एक लीटर सरसों का तेल व चार टिक्की साबुन की दी जाती हैं।
विज्ञापन


इसको लेकर नगर परिषद कार्यालय परिसर में कई बार धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं। आला अधिकारियों को ज्ञापन भी दे चुके हैं। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है। नगरपालिका सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा के इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने बताया की कई बार अधिकारियों व कर्मचारी अपनी मांगों के लिए अवगत करवा चुके हैं वहीं नगर परिषद के अध्यक्ष को भी अपनी बातें अपनी मांगों का ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन 2017 से ही उनका एरियर नहीं दिया जा रहा। जब वह प्रदर्शन आदि करते हैं तो अधिकारी उनकी मांगों को मानने के लिए हां भर देते हैं लेकिन बाद में मुकर जाते हैं।
विज्ञापन




सफाई कर्मचारियों की प्रतिक्रियाएं

कई साल से नगर परिषद की ओर से सफाई कर्मचारियों को उनका एरियर नहीं दिया गया है जो की लाखों रुपये बनते हैं। यदि एरियर सफाई कर्मचारियों को मिल जाता है तो उन्हें काफी आर्थिक लाभ होगा और उनकी आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी, लेकिन सरकार उनकी मांगें नहीं मान रही है। इसके चलते सोमवार से हड़ताल पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिवम चावरिया, नगरपालिका सफाई कर्मचारी संघ, इकाई प्रधान, झज्जर।

सफाई कर्मचारी संगठन झज्जर अपनी मांगों को लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन अधिकारियों के कानों पर जू तक नहीं रेंग रही न तो उन्हें ड्रेस दी जा रही है और ने ही उनको जूते दिए जा रहे हैं। इस वजह से सफाई कर्मचारियों को काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।





रानी देवी।

कोरोनाकाल के दौरान हमें कोरोना योद्धा के नाम से संबोधित किया था, लेकिन कोरोना योद्धाओं को सुविधा नहीं दी जा रही है। इसके चलते सफाई कर्मचारी आए दिन परेशान हो रहे हैं।



शीतल देवी।

सफाई कर्मचारियों को कई जिलों में एरियर मिल चुका है, लेकिन झज्जर में प्रशासन की ओर से एरियर व सुविधाएं नही दी जा रही हैं। इसके चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।




गौरव।

सफाई कर्मचारियों ने कई बार एरियर का मामला उठाया है। नगर परिषद की ओर से प्रयास जारी हैं। अधिकारियों से कई बार सफाई कर्मचारियों को एरियर देने का मामला संज्ञान में हैं।

राजेश मेहता, सचिव, नगर परिषद, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed