फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sanitation workers demonstrated broom in the city regarding violation of promise

Jhajjar-Bahadurgarh News: वादा खिलाफी को लेकर सफाई कर्मचारियों ने शहर में किया झाड़ू प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers demonstrated broom in the city regarding violation of promise
-फोटो 52 : मांगों को लेकर शहर में विरोध प्रदर्शन करते नगर परिषद सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : Samvad
बहादुरगढ़। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को सरकार की वादा खिलाफी नीतियों को लेकर में शहर में झाड़ू प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले सफाई कर्मचारियों की राव तुलाराम पार्क में एक बैठक भी हुई।
विज्ञापन

यह प्रदर्शन राव तुलाराम पार्क से शुरू होकर मांडौठी बाजार, रेलवे रोड, लाल चौक व दिल्ली रोहतक रोड होते हुए नगर परिषद कार्यालय पहुंचा। यहां कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड़ ने कहा कि सरकार ने 7 अगस्त 2024 को कर्मचारियों को 4 अप्रैल 2024 को फायर कर्मचारियों के साथ हुए समझौते को लागू न करके उनके साथ वादा खिलाफी की है।
विज्ञापन

हमारी जितनी भी मांगों को लेकर सरकार के साथ समझौते हुए उनका एक भी पत्र पूरे हरियाणा में कहीं पर भी जारी नहीं किया गया। भाजपा सरकार ने सीवरमैन और सफाई कर्मचारियों की एक भी पक्की भर्ती नहीं की और ना ही ठेका प्रथा बंद की। यहां तक की पुरानी पेंशन बहाली और कच्चे कर्मचारियों को पक्का तक नहीं किया गया। बहुत सी मांगें जायज हैं जो सरकार ने अब तक पूरी नहीं की। जिससे कर्मचारियों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 14 मई को शहर में झाड़ू प्रदर्शन किया जाएगा है, जबकि 16 मई को कार्मिक भूख हड़ताल का ऐलान किया गया है। 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी है। इस मौके पर बहादुरगढ़ इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर, सचिव अमित परनाला, कोषाध्यक्ष मुकेश बालगुहेर दरोगा, वरिष्ठ उप प्रधान लीलाराम, उप प्रधान अजय, उप प्रधान सपना, सह सचिव मुनिया दरोगा, मुख्य दरोगा वेदपाल, जिला ऑडिटर संदीप टॉक, ईकाई आडिटर सुनील परनाला, प्रचार सचिव सरोज, कार्यकारिणी सदस्य जय भगवान, कार्यकारिणी सदस्य उषा, नंदराम दरोगा, राजकुमार दरोगा, सतबीर दरोगा, कर्मचारी कुलदीप, विकास, विनोद, पिंकी, सुनीता, अनिता, नवीन, विजय, बिट्टू, दिनेश, रानी, नितिन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


-फोटो 52 : मांगों को लेकर शहर में विरोध प्रदर्शन करते नगर परिषद सफाई कर्मचारी। संवाद



----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed