{"_id":"651c6f203f2f40e3b9096594","slug":"sakhi-center-workers-continue-strike-for-salary-jhjhar-news-c-200-1-bgh1001-2766-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली-बठिंडा इंटरसिटी एक्सप्रेस का बहादुरगढ़ स्टेशन पर हो ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली-बठिंडा इंटरसिटी एक्सप्रेस का बहादुरगढ़ स्टेशन पर हो ठहराव
Wed, 04 Oct 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक-जींद सवारी गाड़ी के पुन: संचालन करने और दिल्ली-बठिंडा इंटरसिटी एक्सप्रेस का बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव कराने की मांग दैनिक रेल यात्री समिति की ओर से की गई है। प्रतिदिन उक्त स्टेशनों से हजारों की संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। दरअसल, आरटीआई में उत्तर रेलवे विभाग की ओर से सवारी गाड़ी को 23 सितंबर को चलाने की बात कही गई थी, लेकिन दस दिन बीतने के बाद भी गाड़ी का संचालन शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली-रोहतक दैनिक रेल यात्री समिति के प्रवक्ता सतपाल हाडा ने बताया कि कोरोना महामारी से पूर्व दिल्ली जंक्शन से प्रात: समय 7 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली-फिरोजपुर के बीच सवारी गाड़ी नंबर 54641-54642 का संचालन रेल विभाग द्वारा दशकों से किया जा रहा था। 14 अगस्त 2022 से रेल विभाग द्वारा इस गाड़ी के स्थान पर एक सुपरफास्ट गाड़ी नंबर 20409/20410 का संचालन गाड़ी नंबर 54641 के स्थान पर किया गया, लेकिन इस गाड़ी का ठहराव बहादुरगढ़ स्टेशन पर नहीं दिया गया। गाड़ी नंबर 20409/20410 का ठहराव न देने से रेल यात्रियों मे रोष है। बहादुरगढ़ से रोहतक के लिए पहली सवारी गाड़ी सुबह 5:15 बजे प्रस्थान करती है उसके बाद बहादुरगढ़ से रोहतक, भिवानी के लिए सुपरफास्ट गाड़ी नंबर 12555 गोरखधाम जोकि बहादुरगढ़ से सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर, उसके बाद 6 बजकर 32 मिनट पर गाड़ी नंबर-14723 ( कालिंदी एक्सप्रेस) उसके बाद सुपरफास्ट गाड़ी नंबर 22479 (शर्बत दा भला) सुबह 7 बजकर 28 मिनट पर बहादुरगढ़ से प्रस्थान करती है। गाड़ी नंबर 20409 दिल्ली भटिंडा इंटरसिटी जोकि बहादुरगढ़ स्टेशन से सुबह 8:25 पर रोहतक, भटिंडा के लिए जाती है। इस गाड़ी के ठहराव के लिए दैनिक रेल यात्री पिछले एक वर्ष से भी ज्यादा समय से मांग कर रही है। अनेकों बार रेलवे बोर्ड व रेल मंत्री को पत्र भी लिखे गए हैं। रोहतक से सांसद अरविन्द शर्मा को भी इस गाड़ी के ठहराव के लिए ज्ञापन दिया गया है। परंतु अब तक इस गाड़ी का बहादुरगढ़ स्टेशन पर ठहराव नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद बहादुरगढ़ स्टेशन से रोहतक-जींद के लिए 10:40 पर एक सवारी गाड़ी नंबर-04453 है, उसके बाद बहादुरगढ़ से रोहतक-जींद के लिए गाड़ी नंबर 04987 है जिसका संचालन रेल विभाग द्वारा 25 दिसंबर 2022 बाक्स पुशिंग कार्य के चलते रद्द किया हुआ है। जन सूचना अधिकार कानून के तहत दी गई सूचना मे बताया गया था कि इस गाड़ी को 23 सितंबर 22023 को संचालित कर दिया जाएगा परंतु गाड़ी अब तक संचालित न किए जाने से न केवल आरटीआई कानून की अवहेलना रेल विभाग द्वारा की जा रही है।