Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Safai Karmacharis' hunger strike over pending demands

Jhajjar-Bahadurgarh News: लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की भूख हड़ताल

Fri, 10 Jan 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 10 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Safai Karmacharis' hunger strike over pending demands
-फोटो 56 : नगर परिषद कार्यालय के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मी। संवाद
बहादुरगढ़। लंबित मांगों को लेकर वीरवार को 11 सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल कर रोष जताया। यह हड़ताल नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर की गई। इस दौरान हड़ताली कर्मचारियों में महिला सब कमेटी की सदस्य अनीता सारसर, जिला कमेटी की सदस्य पिंकी, दलबीर, नरेंद्र, मीना, विमला, रजनी, रामभतेरी सुमन, अनीता व प्रमिला शामिल रही।
विज्ञापन

संगठनकर्ता राजपाल ने कहा कि सरकार 10 साल के कार्यकाल में कर्मचारियों की एक भी मांग व समस्या का समाधान नहीं कर पाई। प्रदेश का कर्मचारी अपनी मांगों को मनवाने के लिए आंदोलन पर है। आंदोलन के दबाव में आकर के प्रदेश सरकार संघ के प्रतिनिधि मंडल से बात करती है और सारी मांगों पर समझौता करती है, लेकिन समझौता करने के बाद भी मानी गई मांगों को लागू नहीं करती है। जिससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने नप बहादुरगढ़ से अपील की है कि ठेके पर लगे कर्मचारियों की तीन महीने की सैलरी नहीं दी गई है। जल्द से जल्द ठेके पर लगे कर्मचारियों की सैलरी दी जाए। इस अवसर पर इकाई वरिष्ठ उप प्रधान लीला राम व जिला ऑडिटर संदीप सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed