फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sacred soil of sacrificial land will be preserved in BJP offices: Dhankhar

बलिदानी भूमि की पवित्र मिट्टी भाजपा कार्यालयों में संजोकर रखी जाएगी: धनखड़

Mon, 03 Jan 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sacred soil of sacrificial land will be preserved in BJP offices: Dhankhar
झज्जर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ रविवार को पोर्ट ब्लेयर सेल्यूलर जेल काला पानी और वाइपर द्वीप की बलिदानी भूमि की पवित्र मिट्टी लेकर झज्जर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पार्टी कार्यालय में पवित्र मिट्टी को नमन किया और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

इस दौरान धनखड़ ने कहा कि पवित्र मिट्टी भाजपा कार्यालयों में संजोकर रखी जाएगी ताकि क्रांतिकारियों के प्रति कृतज्ञता का भाव सदैव बना रहे। धनखड़ ने कहा कि यह जानकर पीड़ा होती है कि आजादी के बाद की कांग्रेस सरकारें अपने क्रांतिकारियों का इतिहास भी संजोकर नहीं रख पाई। ऐसा मानना है कि तीन लाख 27 हजार बलिदानियों का रिकॉर्ड मौजूद है। इनको देश के इतिहास में जो गौरवशाली स्थान मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला। उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर 1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह से अंग्रेजों को भगाकर तिरंगा फहराया था। 1858 में रानी झांसी के 200 वीर क्रांतिकारियों को काला पानी भेज दिया गया था। 1858 से 1906 के बीच साढ़े सात हजार से 14 हजार 696 काला पानी भेजे गए। इन सभी का आजादी के इतिहास में कहीं वर्णन नहीं मिलता।
विज्ञापन

अंग्रेजों ने जुल्म ढहाए, कांग्रेस ने भुलाया
धनखड़ ने कहा कि हजारों क्रांतिकारियों पर अंग्रेजों ने जुल्म ढहाए, सेल्यूलर जेल में फांसी पर लटकाए, समुद्र में जिंदा बहा दिए गए अंतिम संस्कार भी नहीं हुआ। वाइपर द्वीप पर जहरीले सांपों के बीच छोड़ दिए गए। दुख की बात है कि आजादी मिलने के बाद इन वीर क्रांतिकारियों को देश के गौरवशाली इतिहास में कांग्रेस सरकारों ने स्थान देना भी उचित नहीं समझा। झज्जर पहुंचने पर जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान, महामंत्री कप्तान बिरधाना, अश्विनी शर्मा, पूर्व मंत्री कांता देवी, पूर्व चेयरमैन सुनीता चौहान, युवा अध्यक्ष नवीन उर्फ बंटी, महिला प्रधान डॉ. नीना सतपाल राठी, एससी मोर्चा अध्यक्ष विकास बाल्मीकी, किसान मोर्चा अध्यक्ष अशोक राठी, संजीव कादियान, तेजपाल लुहारी, जिला के सभी मंडल अध्यक्ष, डॉ. सतबीर मलिक, पवन छिल्लर, कोषाध्यक्ष हरिप्रकाश यादव, रमेश बाल्मीकी, सुभाष देशवाल, मनीष दुजाना, नरेंद्र जाखड़, बलवान भिंडावास ने धनखड़ का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed