फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sabzi Mandi_ made ??the difficult path _ transcendence

अतिक्रमण ने मुश्किल बनाई सब्जी मंडी की राह

Wed, 10 Sep 2014 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़ Updated Wed, 10 Sep 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sabzi Mandi_ made ??the difficult path _ transcendence

शहर की बड़ी समस्याओं में शुमार अतिक्रमण की समस्या से केवल सड़कें ही नहीं, शहर की सब्जी मंडी भी प्रभावित है।

विज्ञापन




यहां दुकानदारों ने अपनी दुकान के बाहर काफी दूर तक सामान रखा है। इससे आने-जाने वालों को तो परेशानी आ ही रही है, मार्केट कमेटी बोर्ड को भी नुकसान हो रहा है।




झज्जर रोड स्थित सब्जी मंडी शहर की सबसे बड़ी मंडी है। यहां रोजाना लाखों रुपये का कारोबार होता है। बड़ी तादाद में सुबह और शाम ग्राहक यहां खरीददारी के लिए आते हैं।
विज्ञापन




मंडी के बाहर गेट के आसपास के हालात देखकर ही लोग भीतर आने वाली परेशानियों से वाकिफ हो जाते हैं। मंडी के दोनों गेटों के पास दुकानदारों ने इस कदर अतिक्रमण फैला रखा है
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्राहकों को मंडी के अंदर प्रवेश करने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। मंडी के दोनों मुख्य गेटों पर रेहड़ी चालकों का कब्जा है। इस कारण यहां जाम भी लगा रहता है।


मंडी के मुख्य गेट की बायीं ओर तो हालात बेहद खराब हैं। दुकानदारों ने अपनी दुकान से दोगुना जगह तक सामान सजा रखा है।



दुकानों के बाहर आने जाने के लिए करीब 15 से 20 फुट तक का मार्ग छोड़ा गया है। मंडी की सीमा खत्म होने के बाद एक नाला है और नाले के बाद पैदल राहगीरों के लिए सात फुट चौड़ा फुटपाथ बनाया गया है।



दुकानदारों ने इस पर भी कब्जा कर रखा है। ये हालात काफी समय से बने हैं, लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा। ग्राहक विनोद, रमन और सुरेंद्र ने कहा कि प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।




दुकानदारों की मनमानी के कारण ग्राहकों को परेशान होना पड़ रहा है। सड़क तक अतिक्रमण फैला होने के कारण सड़क हादसे की आशंका भी बनी रहती है।


दुकानदारों की मनमानी नहीं होगी बर्दाश्त


इस मामले में मार्केट कमेटी की सह-सचिव सुनीता का कहना है कि दुकानदारों की मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की मदद से अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसा जाएगा।



जल्द ही, इस सिलसिले में अभियान भी चलाया जाएगा। यदि कोई दोषी मिलता है, तो उसका सामान जब्त होगा और जुर्माने के साथ आवश्यक कार्यवाही भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed