फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rural sanitation workers protested for the 11th day

Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने 11वें दिन भी दिया धरना

Sat, 21 Oct 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 21 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers protested for the 11th day

विज्ञापन
झज्जर।ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का खंड विकास एवं पंचायत दफ्तर के सामने अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी रहा। वह सरकार के खिलाफ पक्की नौकरी और समान काम व समान वेतन की मांग को लेकर पिछले 11 दिन से हड़ताल करके मोर्चा खोलकर बैठे हुए हैं। जिला सचिव संदीप कुमार मारौत ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी 26 अक्तूबर को करनाल में वाल्मीकि जयंती का आयोजन करते हुए राज्य स्तरीय अधिकार रैली करेंगे। इस रैली से आंदोलन को तेज करने का आह्वान भी करेंगे। मारौत ने कहा कि पिछले 11 दिन से हरियाणा के लगभग 11 हजार ग्रामीण सफाई कर्मचारी हड़ताल करके स्थाई रोजगार और समान वेतन के लिए लड़ रहे हैं और हड़ताल शुरू होने बाद पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली दो बार बयान दे चुके हैं कि सरकार सफाई कर्मियों के मसलों पर गंभीर है और जल्द ही वार्ता करके समाधान किया जाएगा, लेकिन अभी तक भी मंत्री और सरकार ने वार्ता की पहलकदमी नहीं कि है। इससे सफाई कर्मियों में सरकार के खिलाफ गुस्सा और आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि यूनियन नेताओं ने कहा कि हरियाणा सरकार वाल्मीकि जयंती मनाकर समुदाय के वोट तो ले लेती है, लेकिन उनकी दयनीय हालत को सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed