फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Runner Gulab Singh became overall winner and won gold medal in 10.5 km race.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 10.5 किमी दौड़ में धावक गुलाब सिंह ने ओवरऑल विजेता बनकर स्वर्ण पदक हासिल किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Runner Gulab Singh became overall winner and won gold medal in 10.5 km race.
-फोटो 62 : गुरुग्राम में दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
बहादुरगढ़। मदर्स-डे के अवसर पर नोएडा, गुरुग्र्राम और द्वारका में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कई पदकों पर कब्जा जमाया। गुरुग्राम में 10.5 किलोमीटर दौड़ में धावक गुलाब सिंह ने ओवरऑल विजेता बनकर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं नोएडा में 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अधिक आयु वर्ग में रणबीर सांगवान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


ग्रुप सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि गुरुग्राम में हुई छठी ग्रैंड हाफ मैराथन 2025 में बह्मप्रकाश मान ने 45 से 60 आयु वर्ग में दूसरा, 21.1 किमी हाफ मैराथन में सुदेश कुमार ने 45-60 आयु वर्ग में तीसरा, अशोक कुमार ने 60 से अधिक आयु वर्ग में पहला स्थान हािसल किया। 5 किमी दौड़ में 30 से 45 आयु वर्ग में चंदन पहले, धर्मवीर सैनी दूसरे और सुनील कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 45 से 60 आयु वर्ग में रोहतास सैनी ने पहला, 8 से 18 आयु वर्ग में संजू सैनी ने दूसरा, महिलाओं में 40 से 45 आयु वर्ग में अमृत कौर ने पहला, किरण नरूला ने 30 से 45 आयु वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। दीपक छिल्लर और सुदेश तोमर ने पेसर के रूप में दौड़ में सहयोग किया। नीरज छिल्लर को एंबेसडर के रूप में आमंत्रित किया गया। इनके अलावा हेमंत वर्मा, प्रमिला शर्मा, सुबोध सिंह, नीरज डबास, सरिता, किरण नरूला, अमृत कौर, सुनील, धर्मवीर, सुरेंद्र, कौशल शर्मा, उरिरेई देवी ने सफलता पूर्वक दौड़ पूरी की। द्वारका में रन फॉर हर इवेंट में बीआरजी की भागीदारी रही। द्वारका में आयोजित रन फॉर हर इवेंट में डॉ. किरण छिल्लर को एंबेसडर के रूप में आमंत्रित किया गया। नोएडा में दौड़ प्रतियोगिता में बीआरजी का शानदार प्रदर्शन रहा। यहां पर राजेश रघुवंशी, शमशेर सिंह, रणबीर सांगवान, सत्यवान डागर और राजिंदर सिंह ने भाग लिया। रणबीर सांगवान ने 55 से अधिक आयु वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन




-फोटो 62 : गुरुग्राम में दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप



-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed