फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ruckus in wrestling: Now Olympian Sakshi came in support of Nandal group, remained silent on Rakesh group

कुश्ती में रार: अब नांदल गुट के समर्थन में आईं ओलंपियन साक्षी, राकेश गुट पर चुप्पी साधी

Thu, 18 Jan 2024 09:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Jan 2024 09:55 PM IST
सार

रोहतक में सोशल मीडिया में आकर वीडियो अपलोड किया गया। कहा कि खेल मंत्रालय ने जयपुर में होने वाले नेशनल प्रतियोगिता को मान्यता दी है। हरियाणा एमेच्योर कुश्ती एसोसिएशन में दो फाड़ से पहलवानों की परेशानी बढ़ी गई है। उधर, राकेश बोलेकि रोहतास नांदल को हटाया जा चुका है।

विज्ञापन
Ruckus in wrestling: Now Olympian Sakshi came in support of Nandal group, remained silent on Rakesh group
बहादुरगढ़ में हुए कार्यक्रम में भाग लेती पहलवान साक्षी मलिक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा एमेच्योर कुश्ती एसोसिएशन के दो फाड़ होने के बाद ओलंपियन साक्षी मलिक मुखर हुई हैं। गुरुवार को पहले उन्होंने बहादुरगढ़ में नांदल गुट का समर्थन किया फिर देरशाम सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर जयपुर में हाेने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से भाग लेने की अपील की। कहा कि खिलाड़ी दुविधा में न रहें, इसी को मान्यता प्राप्त है। दूसरी ओर, हरियाणा एमेच्योर कुश्ती एसोसिएशन के महासचिव राकेश कोच के राजनीतिक आरोपों पर साक्षी ने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं दो एसोसिएशन और दो राष्ट्रीय प्रतियोगिता होने से खिलाड़ी भी मान्यता प्राप्त संस्था को लेकर दुविधा में हैं।

विज्ञापन


हरियाणा एमेच्योर कुश्ती एसोसिएशन में प्रधान रोहतास नांदल खेल मंत्रालय की ओर से गठित एडहॉक कमेटी की तरफ हो गए हैं तो वहीं ज्यादातर सदस्य और कार्यकारिणी निर्वाचित प्रधान संजय सिंह की तरफ हैं।
विज्ञापन


राकेश कोच का कहना है कि एडहॉक कमेटी दो-तीन महीने बाद खत्म हो जाएगी और उसके बाद भारतीय कुश्ती संघ ही हर जगह मान्य रहने वाला है, इसलिए भारतीय कुश्ती संघ द्वारा मान्य एसोसिएशन ही काम करेगी और उसी द्वारा आयोजित नेशनल प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र को मान्य किया जाएगा। वहीं राकेश कोच ने रोहतास नांदल और हरियाणा के कुछ अखाड़ों पर राजनीति करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पहलवानों से भी अपने विवेक के आधार पर निर्णय लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एक तरफ हरियाणा एमेच्योर कुश्ती एसोसिएशन के महासचिव राकेश कोच ने सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता करवाई तो दूसरी तरफ रोहतास नांदल गुट ने भी सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता शुरू करवाई है।

राकेश कोच गुट वाली एसोसिएशन से चयनित पहलवान पूना में होने वाली सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे तो रोहतास नांदल गुट से चयनित पहलवान एडहॉक कमेटी द्वारा जयपुर में होने वाली सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अब जिस दिन कुश्ती संघ और खेल मंत्रालय का विवाद सुलझेगा तो उस वक्त नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के सर्टिफिकेट को सर्टिफाई करने का नया विवाद भी खड़ा हो जाएगा।

सरकार की तदर्थ समिति के आयोजनों में खेलें पहलवान : साक्षी
पहलवान साक्षी मलिक ने पहलवानों से खेल मंत्रालय की ओर से गठित तदर्थ समिति की ओर से आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने को कहा। दरअसल, पहलवान भी असमंजस में हैं कि वो किस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लें। भारतीय कुश्ती संघ की ओर से आयोजित या फिर तदर्थ समिति द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में।


गुरुवार को बहादुरगढ़ में कांग्रेस नेता राजेश जून के कार्यक्रम में पहुंचीं साक्षी मलिक ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ के निलंबन के बाद भी बृजभूषण के करीबी संजय सिंह खेल मंत्रालय को काम करने नहीं दे रहे हैं। बृजभूषण के करीबी फेडरेशन में नहीं होने चाहिए। फिलहाल वह कुश्ती के लिए ही काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed