फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rs 278.92 lakh approved for new bus stand in Badli

Jhajjar-Bahadurgarh News: बादली में नए बस स्टैंड के लिए 278.92 लाख रुपये मंजूर

Fri, 08 Dec 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 08 Dec 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Rs 278.92 lakh approved for new bus stand in Badli

विज्ञापन
बादली। प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने प्रथम कार्यकाल में नए बस अड्डे के निर्माण की घोषणा की और इसके लिए 278.92 लाख रुपये का बजट दूसरे कार्यकाल में मंजूर किया है। इससे अब स्थानीय लोगों में खुशी है। इससे आसपास के गांवों में नई आशा जगी है।
2019 में मुख्यमंत्री ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बादली के बस स्टैंड परिसर में एक सभा में नए भवन निर्माण की घोषणा की थी। लोगों को उम्मीद थी कि अब बस स्टैंड के तौर पर यात्रियों को सुविधा मिलेगी। उस समय बस स्टैंड परिसर में मूलभूत सुविधाएं तक नहीं थी। यात्रियों के लिए न तो शैड बनाया गया और न उन्हें बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधा दी गई। अब बजट मंजूरी से लोगों को सुविधाएं मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन



काम शुरू करवाए सरकार
कई बार मांग पत्र सरकार को भेजकर घोषणा के बारे में बताया और आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी गई। अब बजट मंजूर होने से कुछ उम्मीद बढ़ी है। इस संबंध में स्थानीय विधायक कुलदीप वत्स और सांसद डॉ. अरविंद शर्मा की ओर से भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मास्टर रणबीर गुलिया, बादली।

बस स्टैंड का निर्माण कार्य 9 साल पहले ही शुरू होना चाहिए था। भाजपा सरकार ने देरी से फैसला लिया है। 12 साल पहले तत्कालीन कांग्रेस सरकार में ही चार दीवारी का काम शुरू करवाया गया था। सरकार बदलने के बाद कार्य रोक दिया गया और लोगों को बस स्टैंड का भवन नहीं मिल सका।
- विनोद बादली, गुलिया खाप प्रधान।


मुख्यमंत्री ने बस स्टैंड भवन निर्माण की घोषणा की थी। कुछ खामियों को दूर कर अब बजट को मंजूरी मिली है। बजट मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और परिवहन मंत्री से बातचीत की गई है। जरूरत के अनुसार बजट मंजूरी के बाद अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। कुछ दिन पहले भी परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से बातचीत की गई थी।

- ओमप्रकाश धनखड़, राष्ट्रीय सचिव, भाजपा


अमर उजाला का जताया आभार
चार चार पहले मुख्यमंत्री की घोषणा का असर नहीं, स्थानीय विधायक और सांसद भी मौन... शीर्षक से 6 अक्तूबर 2023 को अमर उजाला में खबर प्रकाशित की गई। खबर में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने जल्द ही सर्वे कराकर बजट मंजूर का पक्ष रखा। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने भी संज्ञान लेने पर जोर दिया। अब बजट मंजूरी के बाद आमजन ने भी अमर उजाला का आभार प्रकट किया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed