फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Roller in one hand and disc in the other... won bronze medal

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक हाथ में बेलन दूसरे में चक्का...जीता कांस्य पदक

Sat, 22 Feb 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 22 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Roller in one hand and disc in the other... won bronze medal
21jjrp17-  विजेता खिलाड़ी अपने बच्चों व मुख्य अतिथि के साथ। स्रोत-कोच
साल्हावास। चंडीगढ़ में ऑल इंडिया सिविल सर्विस महिला व पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 फरवरी तक किया गया, जिसमें हुमांयुपुर की बेटी पूनम कुमारी पुत्री रण सिंह ने चक्का फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीत कर हरियाणा का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

पूनम कुमारी के गांव पहुंचने पर जाखड़ खाप व समाजसेवियों ने उसे सम्मानित किया। पूनम के कोच जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि पूनम ने स्कूल व यूनिवर्सिटी में पढ़ते हुए भी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पदक जीते हैं।
विज्ञापन

परिवार, नौकरी से समय निकाल रखा अभ्यास जारी
महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पूनम अपनी पारिवारिक व नौकरी की जिम्मेदारियों से समय निकालकर प्रतिदिन अभ्यास करती हैं। साथ ही स्कूल के बच्चों का भी अभ्यास करवाती हैं। पुनम ने जिन खिलाडि़यों की तैयारी करवाई थी वह भी राज्य स्तर पर पदक प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा की प्राध्यापिका हैं पूनम
पूनम कुमारी की शादी बहादुरगढ़ के पास नूना माजरा में उमेश कुमार के साथ हुई है, जो राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ी रह चुके हैं। पूनम कुमारी नूना माजरा में ही शारीरिक शिक्षा की प्राध्यापिका के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed