{"_id":"5ff36eb38ebc3e3d81742368","slug":"robbery-case-five-accused-arrested-bahadurgarh-news-rtk589407115","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 लाख लूट मामले के पांच आरोपी गिरफ्तार, 47 लाख 80 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 लाख लूट मामले के पांच आरोपी गिरफ्तार, 47 लाख 80 हजार रुपये बरामद
विज्ञापन
65 लाख लूट के आरोपी पुलिस गिरफ्त में व मामले की जानकारी देते एएसपी विक्रांत भूषण।
- फोटो : Bahadurgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। दो सप्ताह पहले बहादुरगढ़ के एमआईई क्षेत्र में एक कपड़ा कंपनी के कर्मचारी से 65 लाख रुपये लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल रहे पांच आरोपियों को काबू कर एक जनवरी को कोर्ट में पेश किया था। जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं एक आरोपी अभी भी फरार हैं, जिसकी पहचान राजेश उर्फ बल्ली बेरी निवासी के रूप में हुई है। रिमांड पूरा होने पर पुलिस आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करेगी।
सोमवार को एएसपी विक्रांत भूषण ने पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों से लूटे गए 65 लाख रुपये में से 47 लाख 80 हजार रुपये और वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी बरामद कर ली है। एएसपी भूषण ने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र में बीती 21 दिसंबर को अपहरण व लूट की घटना को सुलझाने की जिम्मेदारी सीआईए-2 को दी गई थी। सीआईए-2 के उप निरीक्षक सत्यवान के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में पांच आरोपियों को काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि देवाराम निवासी कलंदरी जिला सिरोही राजस्थान ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह चांदनी चौक दिल्ली में नौकरी करता है। 21 दिसंबर 2020 को वह रोहतक की शौरी मार्केट से करीब 65 लाख रुपये की पेमेंट इकट्ठा करके एक बैग में डाल कर दिल्ली जाने के लिए बहादुरगढ़ पहुंचा था। जब वह ऑटो में सवार होकर टीकरी बॉर्डर की तरफ जा रहा था तो एमआईई पार्ट-ए के पास पहुंचने पर एक कार उसके ऑटो के आगे आकर रुकी। जिसमें से तीन युवक मुंह पर कपड़ा बांधे आए और उसके साथ मारपीट कर बैग छीन लिया। इसके बाद युवकों ने उसे अपनी गाड़ी में डाल लिया और अज्ञात जगह पर ले गए। वहां उन्होंने उसका मोबाइल व अन्य कागजात भी छीन लिए। उसके बाद वे उसे खेतों में छोड़कर फरार हो गए।
30 दिसंबर को अवैध हथियार समेत पकड़े गए विनोद ने किया मामले का खुलासा
उप निरीक्षक सत्यवान के नेतृत्व में अपराध जांच शाखा द्वितीय बहादुरगढ़ की टीम जिसमें सहायक उपनिरीक्षक धर्मेंद्र व अन्य कर्मचारी थे, उसने 30 दिसंबर को विनोद निवासी दुबलधन को अवैध हथियार के साथ पकड़ा था। विनोद से पूछताछ में लूट की उक्त वारदात का भी खुलासा हुआ। इसके बाद टीम ने एक जनवरी को मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पूछताछ में उनकी पहचान रविंद्र, दीपक, कृष्ण कुमार व अक्षय चारों निवासी गांव दुबलधन जिला झज्जर और प्रदीप निवासी गांव पिलाना जिला रोहतक के तौर पर हुई। आरोपियों ने पूछताछ में अपहरण व लूट की वारदात के संबंध में खुलासा किया। पुलिस ने पांचों को एक जनवरी को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
लूटी गई राशि बरामद
सीआईए ने टीम कार्रवाई करते हुए आरोपियों से लूटी गई 65 लाख रुपये में से 47 लाख 80 हजार रुपये की बरामदगी की है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर गाड़ी, एक बाइक, एक आधार कार्ड व एक वोटर कार्ड भी बरामद किया है।
दुजाना मामले का भी आरोपियों ने किया खुलासा
आरोपियों ने पूछताछ के दौरान थाना दुजाना क्षेत्र में 10 अगस्त 2020 को हुई करीब 6 लाख रुपये की लूटपाट की वारदात का भी खुलासा किया है। रिमांड पूरा होने पर पुलिस सभी आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी।