फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Roadways buses will run from 2 am on 21st and 22nd

Jhajjar-Bahadurgarh News: रोडवेज की बसें 21 व 22 को अलसुबह 2 बजे से चलेंगी

Fri, 20 Oct 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 20 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will run from 2 am on 21st and 22nd
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। सीईटी को लेकर रोडवेज ने 21 व 22 अक्तूबर को असुबह दो बजे रोडवेज की बसें चलाने का निर्णय लिया है। पहले इसके लिए अलग-अलग जिलों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किए गए थे लेकिन अब दोनों दिन अलसुबह दो बजे विभिन्न जिलों के लिए बसें रवाना की जाएंगी। ऐसे में रोडवेज ने सभी अभ्यर्थियों को बस चलने के एक घंटा पहले बस अड्डे पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं ताकि उन्हें आसानी से सीट मिल सके और परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
जिले में मुख्य रूप से झज्जर और बहादुरगढ़ बस स्टैंड परिसर से दोनों दिनों शेड्यूल अनुरूप बसें भेजी जाएंगी। चार जिलों के लिए दोनों स्थानों से बसों को परीक्षा के समय अनुरूप रवाना किया जाएगा। बेरी क्षेत्र के परीक्षार्थियों के लिए 20 अक्तूबर की रात एक बजे से बेरी स्थित खेल स्टेडियम से झज्जर बस स्टैंड के लिए फीडर बस सेवा शुरू की जाएगी, जो परीक्षार्थियों को झज्जर बस स्टैंड लेकर आएगी। इसके चलते परीक्षार्थी संबंधित जिलों के लिए बसें ले सकेंगे। यह सुविधा दोनों दिनों तक जारी रहेगी। साथ ही अगर किसी बस में किसी भी रूट पर कोई खराबी आती है तो उसके लिए तुरंत दूसरी बस भेजी जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा को लेकर हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये सीईटी की तैयारी की समीक्षा की। इसके बाद डीसी शक्ति ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक कर उन्हें दिशा निर्देश दिए। उनके साथ एसपी डॉ. अर्पित जैन भी उपस्थित थे। इस बीच रोडवेज महाप्रबंधक एनके गर्ग ने डीसी को परीक्षार्थियों के लिए परिवहन विभाग की गई तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि दोनों दिन रात्रि दो बजे परीक्षार्थियों के लिए बस सेवा झज्जर और बहादुरगढ़ बस स्टैंड से उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड परिसरों में दोनों दिन पुलिस बल की तैनाती की जाए ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो सके। डीसी ने कहा कि सीईटी ग्रुप डी की परीक्षा को लेकर झज्जर के आवेदकों के परीक्षा केंद्र सोनीपत, पानीपत, महेंद्रगढ़ व नारनौल और रेवाड़ी में हैं। ऐसे में इन जिलों के लिए पर्याप्त परिवहन सुविधा प्रदान करना प्रशासन का पहला कार्य है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बसों में फस्ट एड सुविधा के साथ ही बस स्टैंड परिसरों में एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एसडीएम बादली रविंद्र कुमार,एसडीएम बहादुरगढ अनिल यादव, एसडीएम झज्जर विशाल कुमार, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, नगराधीश परवेश कादियान उपस्थित थे।


झज्जर से 21 व 22 अक्तूबर को बसों के संचालन का शेड्यूल

सुबह की पाली के लिए शेड्यूल
परीक्षा केंद्र का नाम झज्जर से चलने वापसी का समय

महेंद्रगढ़, नारनौल सुबह 2 बजे दोपहर 1:30 बजे
पानीपत सुबह 2 बजे 1:30 बजे

रेवाड़ी सुबह 2 बजे 1:30 बजे

सोनीपत सुबह 2 बजे 1.30 बजे

शाम की पाली के लिए शेड्यूल
परीक्षा केंद्र का नाम झज्जर से चलेगी वापसी
महेंद्रगढ़, नारनौल सुबह 7:30 बजे शाम 6:30 बजे

पानीपत सुबह 7:30 बजे शाम 6:30 बजे

रेवाड़ी सुबह 8:30 बजे शाम 6:30 बजे
सोनीपत सुबह 8:30 बजे शाम 6:30 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed