फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Road will be constructed from Bahadurgarh to Chhara, Rs 19 crore will be spent

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ से छारा तक होगा सड़क का निर्माण, 19 करोड़ होंगे खर्च

Tue, 06 Feb 2024 09:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 06 Feb 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
Road will be constructed from Bahadurgarh to Chhara, Rs 19 crore will be spent
बहादुरगढ़। क्षेत्र की टूटी सड़कों को बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। जर्जर बहादुरगढ़-छारा मार्ग को भी जल्द बनाने का कार्य शुरू होगा। इसके निर्माण पर विभाग की ओर से 19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। काफी समय से यह सड़क कई गांवों में पूरी तरह टूट चुकी है। इससे वाहन चालकों के साथ-साथ आमजन को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़-छारा मार्ग पर करीब आधा दर्जन से अधिक गांव आते हैं। कई गांवों में सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। अनेकों बार ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग और नेताओं से इस मार्ग को बनाने की मांग की और मांग पत्र भी दिए गए। अब जाकर ग्रामीणों की यह मांग पूरी हो रही है। इस सड़क पर वाहन लेकर चलना बेहद मुश्किल हो गया। नये वाहन भी कुछ ही समय में क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इससे न केवल वाहन चालक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है बल्कि मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। सड़क बनने के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी और लोग आसानी से आवागमन कर सकेंगे। समय की भी बचत होगी। वाहन चालक परमिंद्र, अनिल कुमार, सतीश शर्मा ने बताया कि अब छारा तक जाने में करीब पौना घंटा लग जाता है। सड़क बनने के बाद इस सफर को 20 से 25 मिनट में तय किया जा सकेगा। काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन






बहादुरगढ़-छारा मार्ग को बनाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। सड़क के निर्माण पर 19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद काम शुरू हो जाएगा। जल्द ही सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। सड़क बनने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रितेश यादव, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed