{"_id":"69582a429713715edf0c62a9","slug":"road-digging-is-causing-traffic-jams-122-vehicles-have-been-fined-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-130180-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क की खोदाई से लग रहा जाम, 122 वाहनों के किए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क की खोदाई से लग रहा जाम, 122 वाहनों के किए चालान
विज्ञापन
02jjrp16- शहर के पुराना बस अड्डा रोड पर जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद
- फोटो : संवाद
झज्जर। यादव धर्मशाला से छिक्कारा चौक तक सड़क की खोदाई होने चलते अन्य मार्गों पर वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रह है। बड़े वाहनों और सड़कों पर खड़े वाहनों के चलते शहर में जाम की स्थित बन रही है। इसके चलते पुलिस ने शुक्रवार को 122 वाहनों के चालान किए।
यातायात पुलिस ने सड़क खोदाई का मलबा उठाने वाले भारी वाहनों को रात के समय में मलबा उठाने की बात कही है। वहीं, यातायात पुलिस की तरफ से नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के चालान भी किए जा रहे हैं।
शहर में यादव धर्मशाला से छिक्कारा चौक तक का रोड बहुत ही खस्ता हालत में था। इसके बाद यादव धर्मशाला से रोड की खोदाई का कार्य शुरू किया गया था। वहीं अब छिक्कारा चौक तक इस रोड को उखाड़ा जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद इस रोड को बनाने का काम किया जाएगा लेकिन इस रोड की खोदाई के बाद यहां से वाहनों का आवागमन बंद हो गया है, जिसके कारण अन्य मार्गों पर जाम की स्थित बन रही है।
यादव धर्मशाला से छिक्कारा चौक तक सड़क खोदाई के बाद अधिकतर वाहन छिक्कारा चौक से आंबेडकर चौक होते यादव धर्मशाला की तरफ से जा रहे हैं। इस रोड से कुछ भारी वाहनों का भी आवागमन हो रहा है। इस दौरान यातायात पुलिस की तरफ से भारी वाहनों को सुबह के समय में शहर से चलाने की मना की गई है।
शहर में जाम की स्थित ना बने इसके लिए चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती जारी है। इसके अलावा नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के यातायात पुलिस की तरफ से चालान भी किए जा रहे है। शुक्रवार को 122 चालान किए गए है जिसमें छह ओवरलोड वाहनों के चालान है।
इसके अलावा हेलमेट, बिना नंबर प्लेट, रॉन्ग पार्किंग, ट्रिपल राइडिंग व गलत दिशा में वान चलाने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए हैं।
यह हो सकता है विकल्प
फिलहाल झज्जर से बहादुरगढ़ जाने वाली बसों को आंबेडकर चौक से बेरी गेट से आगे बहादुरगढ़ रोड से भेजा जा रहा है। फिलहाल गुरुग्राम व रेवाड़ी जाने वाली बसें शहर के अंदर से आ रही हैं। रेवाड़ी की बसों को बाईपास से भेजा जा सकता है। इसी प्रकार गुरुग्राम जाने वाली बसों को भी बाईपास से पंचनंद चौक होते हुए गुरुग्राम रोड तक भेजा जा सकता है।
वर्जन
यादव धर्मशाला से छिक्कारा चौक तक सड़क खोदाई का मलबा उठाने वाले भारी वाहन चालकों को रात के समय में कार्य करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा शहर में नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के यातायात पुलिस की तरफ से चालान भी किए जा रहे है।
वीरेंद्र, यातायात प्रभारी, झज्जर पुलिस