फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   road accident, two dead, one injured

ट्रक व कार की टक्कर में दो लोगों की मौत, एक घायल

Fri, 26 Mar 2021 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
road accident, two dead, one injured
झज्जर। बुधवार देर रात नेशनल हाईवे-334 बी पर खेड़ी खुम्मार गांव के पास एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिली तो पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। वीरवार को सामान्य अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रेवाड़ी जिले के झोलरी गांव निवासी नरेंद्र पुत्र रामकिशन व नाहर सिंह पुत्र लाल सिंह अपने साथी खजान सिंह उर्फ बबलू पुत्र समेर सिंह के साथ बुधवार देर रात अपनी कार में सवार होकर किसी काम के लिए झज्जर की तरफ आ रहे थे। वीरवार अलसुबह 2 बजे जब वे खेड़ी खुम्मार गांव के पास पहुंचे तो उनकी कार सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में नरेंद्र व नाहर सिंह की मौत हो गई और खजान सिंह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टर ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। सूचना मिली तो मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन :::::
कार व ट्रक की टक्कर होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पहुंचे कर शवों को सामान्य अस्पताल में भिजवाया। वीरवार को सामान्य अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार, सदर पुलिस थाना, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed