{"_id":"615758a18ebc3edae237db38","slug":"road-accidenet-one-person-deth-jhjhar-news-rtk625755535","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बोलेरो पेड़ से टकराई, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू बोलेरो पेड़ से टकराई, चालक की मौत
विज्ञापन
घटना स्थल पर पलटी बोलेरो।
- फोटो : Jhjhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोच्छी-डीघल मार्ग पर शुक्रवार की शाम एक बोलेरो पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने की वजह से बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बोलेरो चालक दादरी के गांव सातौर सरूपगढ़ निवासी नरेश कुमार (53) की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया है।
जानकारी के अनुसार दादरी जिले के गांव सातौर सरूपगढ़ निवासी नरेश कुमार सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। शुक्रवार को वह डीघल में 16 वीं बटालियन जाट रेजिमेंट के 57 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आया हुआ था। कार्यक्रम के समापन के बाद वह नरेश बोलेरो से घर लौट रहा था। गांव गोच्छी में ऑक्सफोर्ड स्कूल से पहले उसकी बोलेरो पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने के बाद नरेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। । पुलिस व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद नरेश के शव को गाड़ी से निकाला। नरेश फिलहाल डीटीसी में चालक के पद पर कार्यरत था
गोच्छी-डीघल मार्ग अनियंत्रित बुलेरो पेड़ से टकराने की सूचना मिली थी। हादसे में बोलेरो चालक पूर्व सैनिक की मौके पर मौत हो गई। शनिवार को झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
- सुंदरपाल, उप निरीक्षक, थाना बेरी।