{"_id":"638e461113562863df3dd7e4","slug":"restrictions-of-stage-three-in-bahadurgarh-again-implemented-ban-on-building-construction-demolition-bahadurgarh-news-rtk665508951","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में स्टेज तीन की बंदिशें फिर लागू, भवन निर्माण-तोड़फोड़ पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में स्टेज तीन की बंदिशें फिर लागू, भवन निर्माण-तोड़फोड़ पर लगी रोक
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में सोमवार को ऐसा रहा मौसम का हाल। संवाद
- फोटो : Bahadurgarh
दिल्ली, एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए अब फिर से वायु गुणवत्ता आयोग ने ग्रैप-3 को लागू कर दिया है। इसके लागू होने के बाद भवन तोड़फोड़ और निर्माण पर रोक लग गई है। बहादुरगढ़ में सोमवार को एक्यूआई औसत 213, अधिकतम 263 व न्यूनतम 96 पर रहा। हालांकि बहादुरगढ़ में एक्यूआई अधिक नहीं है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि स्टेज तीन की बंदिशें लागू की गई हैं।
बहादुरगढ़ में पिछले एक सप्ताह के एक्यूआई पर नजर डाली जाए तो यह 28 नवंबर को 288, 29 नवंबर को 279, 30 नवंबर को 277, 1 दिसंबर को 294, 2 दिसंबर को 244, 3 दिसंबर को 262, 4 दिसंबर को 285 व 5 दिसंबर को 213 पर रहा।
वहीं सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई खराब स्तर 347 पर पहुंचा। इसी तरह फरीदाबाद में एक्यूआई 292, गुरुग्राम में 284, नोएडा में 301 एक्यूआई रहा। जोकि सांस लेने लायक नहीं है। इसके अलावा रोहतक और सोनीपत का एक्यूआई पीले रंग पर रहा। दोनों जगह 200 से नीचे एक्यूआई दर्ज किया गया। रोहतक का एक्यूआई 199 तो सोनीपत का 184 पर रहा। दिल्ली क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए स्टेज-3 की बंदिशें लागू की गई हैं। प्रदूषण का स्तर नीचे गिरता है तो यह स्टेज फिर से समाप्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ रहा है। ऐसे में आयोग ने स्टेज तीन की बंदिशें लागू कर दी हैं। भवन के निर्माण और तोड़फोड़ पर रोक लगा दी गई है। हॉट मिक्स प्लांट व स्टोन क्रशर भी बंद रखने होंगे। औद्योगिक इकाइयां भी पांच दिन ही चलेंगी।
-अमित दहिया, सहायक पर्यावरण अभियंता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।