फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Resolved to follow the principles of Lord Mahavir

Jhajjar-Bahadurgarh News: भगवान महावीर के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया

Sun, 21 Apr 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 21 Apr 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Resolved to follow the principles of Lord Mahavir
भंडारे में प्रसाद वितरित करते हुए प्रधान सुनील जैन व अन्य।
बहादुरगढ़। भगवान महावीर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अग्रवाल कॉलोनी के जैन मंदिर में शांति विधान का आयोजन किया गया। अनाजमंडी स्थित पांडुशिला पर पूरे विधान के साथ भगवान महावीर का नवहन हुआ। इसके बाद यहां भंडारे भी लगाया गया।
विज्ञापन

प्रधान सुनील जैन ने बताया कि जैन समाज की ओर से सेक्टर-6, रेलवे रोड, मेन बाजार में भी समाज की ओर से भंडारे लगाए गए। अनाजमंडी में हुए कार्यक्रम में विजय जैन, नितिन जैन, रतन जैन, विनोद जैन, सुरेंद्र जैन, अनिल जैन समेत समाज से जुड़े अनेक लोग मौजूद रहे। इस मौके पर जैन समाज के प्रधान सुनील जैन ने भगवान महावीर की शिक्षाओं के बारे में भी लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर जैन ने जीयो और जीने दो का जो संदेश दिया है उसके ऊपर सब समाज को ध्यान देना चाहिए। सुनील जैन ने कहा कि भगवान महावीर ने लोगों को सत्य और अहिंसा के पथ पर चलने का ज्ञान दिया। महावीर स्वामी ने अपने प्रवचनों में धर्म, सत्य, त्याग, संयम, प्रेम, करुणा, शील और सदाचार पर भी जोर दिया था। भगवान महावीर ने उपदेश दिया कि सही विश्वास, सही ज्ञान और सही आचरण एक साथ स्वयं के कर्मों से मुक्ति पाने का वास्तविक मार्ग है। उन्होंने मानव जीवन की सर्वोच्चता का विचार सिखाया और जीवन के सकारात्मक दृष्टिकोण के महत्व पर जोर दिया। भगवान महावीर का अहिंसा, सत्य, चोरी न करना, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह का संदेश सार्वभौमिक करुणा से भरा है। सुनील जैन ने आमजन से आह्वान किया कि गर्मी के सीजन को देखते हुए वे पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने हेतु हर घर की छत पर पानी के सकोरे भी रखें ताकि कोई भी पक्षी प्यास से व्याकुल न हों।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed