{"_id":"627c0a868bf40e721339308a","slug":"report-of-572-samples-six-found-infected-jhjhar-news-rtk6463732143","type":"story","status":"publish","title_hn":"572 सैंपलों की आई रिपोर्ट, छह मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
572 सैंपलों की आई रिपोर्ट, छह मिले संक्रमित
विज्ञापन
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए 572 सैंपलों की रिपोर्ट बुधवार की शाम आ गई। जिसमें कोरोना संक्रमण के छह मरीज मिले हैं। इससे पहले मिले कोरोना संक्रिमत मरीजों में से पांच मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 9 सक्रिय मरीज जिले में हैं। इनमें से विभाग की तरफ से दो मरीजों की गंभीर हाल को देखते हुए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सात मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तरफ से होम आइसोलेशन में ही इलाज दिया जा रहा है।
बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 780 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जिले के सरकारी अस्पतालों में कोरोना की जांच के लिए सैंपल केंद्र बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना जांच के लिए गठित की गई टीमें लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी कर रही है। उसके बाद भी लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। जिले के बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर भी मास्क व शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है।
वर्जन
जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इसलिए लोगों को कोरोना के लिए निर्धारित किए गए नियमों का पालन करना चाहिए। नियमों का पालन करने से ही बचाव हो सकता है। - डॉ. जयमाला, सीएमओ, झज्जर।