{"_id":"695ace92ba64fcf4b9014786","slug":"removal-of-debris-from-old-ice-factory-road-has-begun-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-130243-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पुराना बर्फखाना रोड से मलबा हटाना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पुराना बर्फखाना रोड से मलबा हटाना शुरू
विज्ञापन
04jjrp12- पुराना बर्फखाना रोड पर रात के समय मशीन की सहायता से उठाया जा रहा मलबा। संवाद
- फोटो : samvad
झज्जर। पुराना बर्फखाना रोड को तोड़कर पड़े मलबे को उठाने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। यहां पर देर रात मलबा उठाया जा रहा है ताकि पूरे रोड को जल्द से जल्द खाली किया जा सके। मलबा उठने के बाद यहां पर रोड का काम शुरू किया जाएगा।
मलबा उठने के बाद लगभग एक माह के अंदर यह रोड बनाए जाने की उम्मीद है। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से यादव धर्मशाला से धौड़ चौक तक सीसी सड़क का निर्माण करवाया जाना है। इसके लिए यादव धर्मशाला से सड़क तोड़ने का काम शुरू किया गया था जो छिक्कारा चौक तक तोड़ी जा चुकी है।
यहां पर रोड तोड़ने के बाद मलबा पड़ा हुआ था। एक दिन मलबे को उठाने का काम बंद कर दिया गया था। इसके अलावा रोड पर सीवरेज की मेनलाइन टूटने के कारण सारा गंदा पानी रोड पर आ गया है। इसे लेकर दुकानदार पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों से मिले थे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया था। इस पर ठेकेदार ने अपना काम शुरू कर दिया। मलबे को ट्रकों में भरकर दूसरी साइट पर डाला जा रहा है। संवाद