{"_id":"65e4d47710abe38aa40ffe76","slug":"raveena-topped-in-news-reading-competition-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108421-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: न्यूज रीडिंग प्रतियोगिता में रवीना रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: न्यूज रीडिंग प्रतियोगिता में रवीना रही अव्वल
Mon, 04 Mar 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में न्यूज पेपर रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनीता फोगाट के मार्गदर्शन में किया गया। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष, डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों की रीडिंग हैबिट का विकास करने के लिए प्रेरित करना है। विद्यार्थियों को नियमित रूप से अखबार पढ़कर अपने शब्दकोश में वृद्धि करनी चाहिए। प्रतियोगिता में 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. नरेंद्र सिंह तथा पवन कुमार ने अदा की। महाविद्यालय प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनीता फोगाट ने प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया, जिसमें रवीना, बीए प्रथम वर्ष की छात्र ने प्रथम स्थान तथा शिल्पा, प्रथम वर्ष की छात्रा ने द्वितीय एवं मनीषा, बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन