{"_id":"65a6dc2d251cfba9180b55f4","slug":"ram-devotees-took-out-ram-rath-and-dhwaja-yatra-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4935-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रामभक्तों ने निकाली राम रथ और ध्वजा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रामभक्तों ने निकाली राम रथ और ध्वजा यात्रा
Wed, 17 Jan 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव कानोंदा में श्रद्धालुओं ने अयोध्या में श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण के लिए पवित्र अक्षत कलश ध्वजा शोभा यात्रा निकाली गई। गांव के प्राचीन शिव मंदिर से शुरू होकर यह यात्रा गांव की परिक्रमा के बाद वापस शिव मंदिर में संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारा लगाया।
रामरथ शोभा व ध्वजा यात्रा में पूर्व विधायक नरेश कौशिक, सरपंच विकास कुमार, सत्यवान छिकारा, कृष्ण चंद्र आदि ने शिरकत की। शोभा यात्रा के समापन पर रामभक्तों ने मंदिर प्रांगण में साफ-सफाई अभियान भी चलाया। 22 जनवरी तक यह सफाई अभियान सभी मंदिरों में चलेगा। शोभा यात्रा के दौरान अनेक स्थानों पर श्रीराम भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई। शोभा यात्रा 150 महिलाओं ने कलश भी उठाए। पूर्व विधायक कौशिक ने कहा कि 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर न केवल रामनगरी बल्कि पूरे देश में उत्साह का माहौल है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी 22 जनवरी को घरों में दीपक जलाकर दीपावली मनाएं। पूजित अक्षत कलश शोभा यात्रा के दौरान लड्डू भी बांटे गए। यात्रा के दौरान राम दरबार की भव्य झांकियां भी निकाली गईं। शोभा यात्रा में प्रकाश, जय सिंह, अनिल छिकारा, कृष्ण छिकारा, बिल्लू पहलवान, राजेश, राजेेंद्र नम्बरदार, सरवर, मुकेश फौजी, राजपाल, प्रदीप मौजूद रहे।