{"_id":"57b4b79b4f1c1b77766ec3a3","slug":"rakshabandhan-accident-insuarance-festival-gift-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादली हल्के की सभी बहनों को देंगे दुर्घटना बीमा का सुरक्षा कवच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादली हल्के की सभी बहनों को देंगे दुर्घटना बीमा का सुरक्षा कवच
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादली हल्के की सभी बहनों महिलाओं के लिए हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ बीमा सुरक्षा कवच देंगे। अमेरिका के दौरे पर गये धनखड़ ने वहां से भेजे अपने संदेश में कहा है कि प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना बीमा की सारी राशि वे अपने निजी कोष से देंगे।
विज्ञापन
बादली हल्के की सभी महिलाएं इस बीमा कवर में आ सकें इसके लिए गांव के सरपंचों व पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से फॉर्म भरे जायेंगे। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी उन्होंने हल्के की बहनों को अपनी तरफ से यह सुविधा दी थी। धनखड़ ने कहा कि वे रक्षा बंधन पर सभी बहनों को बधाई देते हैं और उनके आशीर्वाद के आकांशी हैं। धनखड़ ने सभी बहनों से आह्वान किया है कि वे बीमे का फॉर्म जरूर भरें।
विज्ञापन