{"_id":"67f80aebe99d38d2790accb4","slug":"rajyoga-is-being-formed-with-panchgrahi-yoga-on-hanuman-jayanti-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-114059-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: हनुमान जयंती पर पंचग्रही योग के साथ बन रहा राजयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: हनुमान जयंती पर पंचग्रही योग के साथ बन रहा राजयोग
विज्ञापन
-फोटो 51 : सिद्दिपुर लोवा कलां गांव में हनुमान जयंती पर होने वाले देशव्यापी भंडारे में लड्डू बन
-
- 1
-
Link Copied
बहादुरगढ़़। हनुमान जन्मोत्सव पर इस बार 12 अप्रैल को पंचग्रही योग के साथ राजयोग बन रहा है। इस दिन भाग्योदय, पदोन्नति के साथ धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। बहादुरगढ़ शहर में हनुमान जयंती पर मंदिरों के साथ-साथ कई स्थानों पर बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें सिद्दिपुर लोवा कलां गांव में 63वां देशव्यापी देशी घी का भंडारा आयोजित होगा। इसके अलावा झज्जर रोड पर ओमेक्स सिटी में हर बार जागरण और भंडारा होता है। इस बार भी कार्यक्रम होगा। सिद्दिपुर लोवा कलां गांव में हनुमान जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में हरियाणवीं गायक कलाकार मासूम शर्मा, प्रांजल दहिया और सपना चौधरी भी मौजूद रहेंगे।
लालचंद कॉलोनी निवासी ज्योतिषाचार्य रमेश भगत ने बताया कि पंचांगीय गणना के अनुसार चैत्र पूर्णिमा ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन हस्त नक्षत्र प्रभाव में रहेगा। मंगल कर्क राशि में और मीन राशि में राहु, शुक्र, सूर्य, बुध, शनि एक साथ युति संबंध बनाएंगे। इससे पंचग्रही योग निर्मित होगा। इसके साथ ही हनुमान जयंती के दिन शनिवार का भी शुभ संयोग बना है। मीन राशि में बुधादित्य, शुक्रादित्य, लक्ष्मी नारायण और मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। शुभ संयोग के बीच में बजरंगबली के आशीर्वाद से मनचाही सफलता मिलेगी।
ज्योतिषाचार्य मजीद मोहल्ला निवासी प्रवीण शास्त्री ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को हनुमान जी का जन्म हुआ। इस शुभ योग के मायने शास्त्र में यह है कि हर पूजा का सामान्य से 11 गुना लाभ होगा। इस बार हनुमान जन्मोत्सव हस्त नक्षत्र राजयोग में मनाया जा रहा है। यह अत्यंत शुभ योग है।
विज्ञापन
यह होंगे शहर मेें कार्यक्रम
जन्मोत्सव के दिन मंदिरों और कार्यक्रमों में भगवान का अभिषेक, पूजन, श्रृंगार किया जाएगा। इस दिन हवन, अनुष्ठान के साथ भंडारे होंगे। इस दिन सिद्दिपुर लोवा कलां गांव में देशव्यापी कार्यक्रम होगा। भगवान हनुमान जयंती पर 62 साल पहले एडीएस गु्रप के एमडी अशोक मान की स्व. माता वेदवती और स्व. पिता श्रीचंद मान ने भंडारे की शुरुआत की थी। अब मान परिवार इसी परंपरा को निभाते हुए भंडारे की तैयारियों में लगा हुआ है। आयोजक सिकंदर मान ने बताया कि हनुमान जयंती पर सुबह कन्या गुरुकुल की छात्राओं और आचार्यों द्वारा हवन यज्ञ किया जाएगा। उसके बाद सत्संग, प्रवचन होंगे और भंडारे के साथ रागनी गायक लोगों का मनोरंजन भी करेंगे। देशभर की खाप और तपों के प्रतिनिधि भी भंडारे में शिरकत करेंगे। लोवा कलां सिद्दिपुर में होने वाले भंडारे के लिए लड्डू बनाने का काम जोरों पर है। देशी घी के लड्डूओं के साथ घी शक्कर और चावल के साथ कई तरह की सब्जियां भी देशी घी में तैयार की जाएगी। ग्रामीण भी भंडारे का प्रसाद बनवाने में सहयोग कर रहे हैं। सिद्दिपुर लोवा कलां गांव में हनुमान जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में हरियाणवीं गायक कलाकार मासूम शर्मा, प्रांजल दहिया और सपना चौधरी भी मौजूद रहेंगी।
हनुमान जन्मोत्सव पर शुभ मुहूर्त
-ब्रह्म मुहूर्त : प्रात: 4:06 बजे से 4:50 बजे तक
-अभिजीत मुहूर्त : 11:56 से 12:47 तक
-विजय मुहूर्त : 2:29 बजे से 3:20 बजे तक
-फोटो 51 : सिद्दिपुर लोवा कलां गांव में हनुमान जयंती पर होने वाले देशव्यापी भंडारे में लड्डू बनाते हलवाई। संवाद