{"_id":"654be79f832047c3f3085a27","slug":"rajneesh-and-snehlata-get-the-title-of-best-player-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-5348-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रजनीश और स्नेहलता को श्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रजनीश और स्नेहलता को श्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब
Thu, 09 Nov 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
बेरी। गांव दुबलधन में स्थित राजकीय महाविद्यालय में 43वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में रजनीश बीए द्वितीय वर्ष और बीए प्रथम वर्ष की स्नेहलता ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब हासिल किया।
प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉ सत्यव्रत सोलंकी की अध्यक्षता में करवाया गया। लड़कों की 800 मीटर रेस लड़कियों की 400 मीटर रेस, ऊंची कूद, लंबी कूद, 100 मीटर हिट रेस, गोला फेंक का आयोजन किया। शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. मयंक के मार्गदर्शन से महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ व ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट करते हुए किया। मुख्य अतिथि डॉ सत्यव्रत सोलंकी को सलामी दी और खेल नियमों के प्रति शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 14 प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई गई। इस अवसर पर मंच संचालन डॉ. रणदीप चौहान एवं डॉ. सुमन गौड ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ रणबीर कादयान राजकीय महाविद्यालय जसिया ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सफलता और असफलता जीवन के पहलू हैं। व्यक्ति को जीवन में कभी निराश नहीं होना चाहिए। हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला करना चाहिए। और अपना एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। यह महाविद्यालय ग्रामीण अंचल में होने पर भी यहां के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यव्रत सोलंकी मौजूद रहे।