{"_id":"677c2b9a77a2f5301908740e","slug":"rain-cleared-the-fog-chill-increased-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-112091-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश से कोहरा छंटा, ठिठुरन बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश से कोहरा छंटा, ठिठुरन बढ़ी
विज्ञापन
फोटो 55 : सोमवार को अलाव सेंककर ठंड से बचने का प्रयास करते लोग। संवाद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़।
सोमवार को मौसम ने फिर रंग बदला। सुबह करीब 15 से 20 मिनट तक बदरा बरसे। 5.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके बाद दिनभर आसमान बादलों से ढका रहा। कड़ाके की ठंड में बाजारों में लोग अलाव सेंककर सर्दी करते देखे गए।
सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब मंगलवार के बाद तापमान में कमी आएगी और अधिक ठंड बढ़ेगी।
दो दिनों से कोहरे की पूरी तरह से छुट्टी हो गई है। सोमवार को दिनभर शीतलहर का प्रकोप रहा। लोग ठिठुरते रहे। कई जगह बाजारों में दुकानदार व आमजन अलाव सेंककर सर्दी दूर करने का प्रयास करता रहा। बारिश के बाद ठंडक और ज्यादा घुल गई है।
मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले दिनों में तापमान में और ज्यादा कमी होगी। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश की संभावना जताई है। 12 जनवरी को फिर से बूंदाबांदी हो सकती है। अब फिर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान कम होगा। शनिवार और रविवार को दो दिनों तक सूर्य देव दोपहर के समय आसमान में चमक गए थे, लेकिन सोमवार को सूर्य देव पूरी तरह दुबके रहने से ठंड अधिक रही। इस तरह जनवरी का महीना कड़ाके की ठंड में बीतने का अनुमान है। बारिश के बाद ठंड बढ़ जाएगी। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। इससे मैदानी इलाके भी कुल्लू मनाली से कम ठंडे नहीं हैं। धूप निकलेगी और बर्फ पिघलेगी तो यहां पर ठंड का कहर और ज्यादा रहेगा।