{"_id":"687e934a0ccd6fafc60ea2b1","slug":"raid-on-factory-making-fake-cigarettes-of-big-brands-cigarettes-worth-rs-52-lakh-seized-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116259-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बड़े ब्रांड की नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्टरी पर रेड, 52 लाख की सिगरेट पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बड़े ब्रांड की नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्टरी पर रेड, 52 लाख की सिगरेट पकड़ी
विज्ञापन
-फोटो 61 : फैक्टरी में डिब्बों में भरकर रखी गई नकली सिगरेट। संवाद
बहादुरगढ़। सोमवार को सीएम फ्लाइंग और गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने बहादुरगढ़ स्थित आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट-बी में अवैध सिगरेट बनाने वाली फैक्टरी पर दोपहर 1 बजे छापेमारी कर 52 लाख से ज्यादा की कीमत की नकली सिगरेट बरामद की है। सिगरेट रखे डिब्बों को सील कर दिया गया। टीम ने गोल्डन गोल्ड फ्लैक, गोल्डन गोल्ड स्टार, गोल्ड फ्लैक मिंट स्विच और फ्लेयर स्पेशल फिल्टर सिगरेट की हजारों डिब्बियां बरामद की है।
टीम की जानकारी के अनुसार फैक्टरी से करीब 7.5 लाख नकली सिगरेट पकड़ी है। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान थाना शहर पुलिस के अलावा गोल्ड फ्लैक कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि और कानूनी सलाहकार भी मौजूद रहे। सिगरेट की गुणवत्ता जांची तो नकली पाई गई। उन्होंने बताया कि नकली सिगरेट को असली सिगरेट की नकल कर बाजार में सप्लाई की जा रही थी। टीम ने सिगरेट के साथ वहां पर मौजूद मटेरियल, रैपर, पैकिंग का सामान भी अपने कब्जे में ले लिया।
सोमवार की दोपहर गुप्तचर विभाग और सीएम फ्लाइंग की टीम कानूनी सलाहकारों के साथ बहादुरगढ़ के एमआईई पार्ट-बी में प्लाट नंबर 950 में चल रही फैक्टरी में पहुंची। यहां दर्जन भर कर्मचारी सिगरेट बनाने और पैकिंग करने के काम में लगे हुए थे।
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिकायत के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान सीएम फ्लाइंग सब इंस्पेक्टर रामनिवास, एएलटी आईटीसी लिमिटेड कंपनी से ऋषु मिश्रा छतरपुर, थाना शहर से एसएचओ दिनकर यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह गिरोह नकली सिगरेट की सप्लाई कर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। टीम ने कॉपी राइट एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट नंबर 950 में नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्टरी में रेड की गई। यहां पर 7.5 लाख नकली सिगरेट पकड़ी गई है जिनकी कीमत 52 लाख रुपये बताई जा रही है। गोल्ड फ्लैक ब्रांड की नकली सिगरेट बनाई जा रही थी। शिकायत के आधार पर कार्यवाई की गई है। कॉपी राइट एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
-दिनकर यादव, एसएचओ, थाना शहर बहादुरगढ़।
-फोटो 59 : फैक्टरी में पहुंचे सीएम फ्लाइंग और पुलिस अधिकारी। संवाद
-फोटो 60 : मौके पर मौजूद गोल्ड फ्लैक कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि। संवाद
-फोटो 61 : फैक्टरी में डिब्बों में भरकर रखी गई नकली सिगरेट। संवाद
-- -- -- -- -- -- --