{"_id":"6549462cf7182869ad0d38eb","slug":"raid-in-shops-and-establishments-19-cylinders-seized-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-5267-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दुकानों और प्रतिष्ठानों में मारा छापा, 19 सिलिंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दुकानों और प्रतिष्ठानों में मारा छापा, 19 सिलिंडर जब्त
विज्ञापन
झज्जर। शहर के विभिन्न चौक चौराहा पर सोमवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम हरकत में आई और मिष्ठान भंडारों व अन्य दुकानों, होटल व ढ़ाबो पर घरेलू सिलिंडर का प्रयोग कर रहे दुकानदारों के प्रतिष्ठानों पर छापामारी की और 19 सिलिंडर जब्त किया। सोमवार को खाद्य एंव आपूर्ति विभाग की टीम जब बाजार में उतरी तो मिष्ठान भंडार, होटल, ढाबा मालिकों को जैसे ही भनक लगी तो हड़कंप मच गया और प्रयोग कर रहें घरेलू सिलिंडर जो की मिष्ठान बनाने के लिए गोदाम में प्रयोग किया जा रहे थे । उन्हें छुपाने में जुट गए लेकिन विभाग ने तब पर जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए शहर से विभिन्न चौक चौराहों पर 19 घरेलू सिलिंडर जो कमर्शियल तौर पर प्रयोग किया जा रहे थे। उनको जब्त किया।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम का नेतृत्व असिस्टेंट फूड सप्लाई ऑफीसर कुसुम लता ने किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारी व कर्मचारियों की टीम के साथ पहुंचकर शहर के राव तुलाराम चौक, आंबेडकर चौक, सिलानी गेट,छिकारा चौक, बीकानेर चौक, मुख्य बाजार में छापेमारी की गई। सहायक फूड सप्लाई ऑफीसर कुसुम लता ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की घरेलू सिलिंडरों का प्रयोग कमर्शियल तौर पर ढाबा संचालक, होटल, मिष्ठान भंडार संचालक व अन्य जगहों पर किया जा रहा है। जिसके चलते उन्होंने छापामारी की है। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन में दुकानदार व होटल, ढाबा संचालक घरेलू सिलिंडरों का प्रयोग कमर्शियल तौर पर करते हैं जो की कानूनी रूप से गलत है। उन्होंने उनकी टीम ने 19 सिलेंडरों को जब्त किया है और दुकानदारों को चेतावनी दी है कि विभाग की गाइडलाइन के अनुसार प्रतिष्ठानों पर केवल कामर्शियल सिलिंडरों का प्रयोग करें नहीं तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान उनके साथ खाद्य आपूर्ति एवं आपूर्ति विभाग से निरीक्षक अजय राठी, रंजन यादव, सब इंस्पेक्टर महावीर हुड्डा, सब इंस्पेक्टर ऋतु के अलावा अन्य कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
यहां मारे छापे
जय स्वीट्स कॉर्नर से एक सिलेंडर जब्त किया गया। मनु भोजनालय से एक सिलिंडर, मामडिया ढाबा से दो सिलिंडर नीलकंठ होटल से दो सिलिंडर, मलाई चाप कॉर्नर तुलाराम चौक से तीन सिलिंडर, कमल फूड प्वाइंट आंबेडकर चौक से 5 सिलिंडर, हरियाणा चिकन कॉर्नर से एक सिलिंडर, रामविलास हवाई मिष्ठान भंडार से एक सिलेंडर, सोरमा से एक सिलिंडर, कार्तिक वैरायटी से एक सिलिंडर जब्त किए गए है।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग मारा छापा लिए दो सैंपल लिए, अब तक लिए हैं 48 सैंपल
झज्जर। शहर के बीकानेर चौक पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिष्ठान भंडार के गोदाम पर छापा मारकर दो सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से त्योहारी सीजन को देखते हुए लगातार छापेमारी की जा रही है, ताकि आमजन को त्योहारी सीजन में दुकानदार मिलावटी खाद्य सामान न बेच सके। सोमवार को शहर के बीकानेर चौक पर स्थित एक मिष्ठान भंडार के गोदाम में बर्फी व खोया के दो सैंपल लेकर प्रयोगशाला में नमूने भेज दिए गए हैं। त्योहारी सीजन पर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने करीब 48 सैंपल लेकर प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट जल्द ही आने की बात अधिकारियों ने कही है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ राजेश वर्मा ने बताया कि मिलावटी सामान बेचने वालों पर नकेल कसते हुए भी लगातार छापामारी कर रहे हैं। यदि कोई मिलावटी सामान व अन्य सामग्री बेचता हुआ पाया तो विभाग सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लेगा। इस दौरान उनके टीम में मंदीप सिंह ,मनोज गुलिया मौजूद रहे।