फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Quilt makers are making a fortune; the price of cotton filling and stitching has increased.

Jhajjar-Bahadurgarh News: रजाई कारीगरों की चांदी, रूई भराई-पिनाई का दाम बढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Quilt makers are making a fortune; the price of cotton filling and stitching has increased.
बादली। ठंड बढ़ते ही रजाई के दाम भी बढ़ गए हैं। रूई 160 से 200 रुपए किलो बिक रही है। मौसम की करवट के साथ ही रात के समय ठंड बढ़ने से लोगों ने सर्दी से बचने के अतिरिक्त इंतजाम करना शुरू कर दिए हैं। रजाई बाजार में रूई का भाव पूरे चरम पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से रजाई में रूई भरने, पिनाई की कीमतों सहित रूई, कपड़े व सिलाई के दाम में 15 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। रजाई बनाने का काम करने वाले शलीन ने बताया कि सर्दी की शुरुआत में ही लोगों ने घरों में रखी पुरानी रजाइयों को निकालकर उनकी रूई की पिनाई व भराई करवानी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

ऐसे में रजाई भरने के कारीगरों की भी मांग जोर पकड़ने लगी। लेकिन अब तापमान में गिरावट के साथ रजाई बाजार गर्म हो गया है।

बाजार में तीन किस्म की रूई उपलब्ध

इस बार बाजार में रूई की कीमत 150 रुपये से लेकर 250 रुपये प्रति किलो तक है जो रूई की गुणवत्ता व किस्म पर निर्भर करती है। बाजार में तीन किस्म की रूई उपलब्ध हैं जिसमें फाइबर, देसी और रॉक्लोन है। सबसे ज्यादा बिक्री देसी रूई की हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो हजार तक मिल रही रजाई
1500 से 2 हजार रुपए एक रजाई की कीमत है। सामान्य तौर पर एक रजाई में तीन किलो से लेकर पांच किलो तक रूई भरी जाती है। इसमें 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से रूई पिनाई की कीमत है। इसके अलावा 80 से 100 रुपये कीमत रजाई में धागे की भराई के लिए तय की गई है। कवर व कपड़े को मिलाकर एक रजाई का मूल्य 1500 रुपये तक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed