फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Question: Who will take care of the two-day old newborn baby of the rape victim?

सवाल : दुष्कर्म पीड़िता की दो दिन की नवजात को रखेगा कौन

Fri, 08 Nov 2024 10:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 08 Nov 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Question: Who will take care of the two-day old newborn baby of the rape victim?
बहादुरगढ़। दो दिन पहले शहर के नागरिक अस्पताल में एक 13 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने एक कन्या को जन्म दिया था। इसके बाद यहां से चिकित्सकों ने जच्चा-बच्चा दोनों को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया था। अब सवाल बना हुआ है कि नवजात बच्ची अपनी मां या परिवार के पास रहेगी या उसकी देखभाल बाल कल्याण समिति द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

मां-बेटी दोनों पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती हैं और 10-12 दिनों तक वहीं रहेंगी। चिकित्सकों ने बताया कि जन्म के समय नवजात का वजन 800 ग्राम था। फिलहाल दोनों की हालत ठीक है। वहीं इस मामले पर कोई भी पुलिस अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश मूल का एक परिवार बहादुरगढ़ शहर से सटे एक गांव में रहता है। मेहनत-मजदूरी करने वाले इस परिवार की करीब 13 वर्षीय बेटी को बुधवार को पीड़ा हुई थी तो उसे बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां कम उम्र की लड़की को गर्भवती देखकर डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए। लड़की ने यहां एक कन्या को जन्म दिया। सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि लड़की ने पुलिस को एक लड़के के बारे में जिक्र किया है, लेकिन अभी उसका पता नहीं चला है। पुलिस जांच कर रही है। शुरुआत में लड़की ने पुलिस को कोई अहम जानकारी नहीं दी थी, अब लड़की की ओर से पुलिस को उक्त लड़के के बारे में बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। युवक को पकड़ने और पहचान करने के लिए पुलिस की टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed