{"_id":"5fc3c2a78ebc3e9b8b770afe","slug":"punjab-agitator-sleeping-in-car-dies-due-to-scorching-bahadurgarh-news-rtk584309488","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में सो रहे पंजाब के आंदोलनकारी की झुलसने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में सो रहे पंजाब के आंदोलनकारी की झुलसने से मौत
विज्ञापन
Punjab agitator sleeping in car dies due to scorching
- फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़ बाईपास क्षेत्र में अपनी कार में सो रहे पंजाब के एक आंदोलनकारी की शनिवार रात कार में ही झुलसने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि यह हादसा शार्ट सर्किट होने के कारण हुआ। मृतक बुजुर्ग ट्रैक्टर मिस्त्री था।
पंजाब के जिला बरनाला के धनवाला मंडी निवासी जनकराज (65 वर्ष) पंजाब से आए आंदोलनकारी किसानों के काफिले में शामिल था। झज्जर जिला पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने बताया कि जनकराज अपने धनवाला मंडी निवासी साथी किसानों हरप्रीत, गुरप्रीत व गुरजंट सिंह के साथ शनिवार रात करीब 11:30 बजे बहादुरगढ़ आया था। वह आंदोलन में शामिल किसानों के ट्रैक्टरों की मरम्मत करने के लिए आया था। रात को सभी अपने-अपने ठिकाने पर सोने के लिए चले गए। जनकराज अपनी स्विफ्ट गाड़ी एचआर 26 बीएम 1236 में सो गए थे। रात करीब 1:30 बजे गाड़ी में शार्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। उसके साथियों और वहां पर मौजूद किसानों ने कोशिश करके आग बुझा दी, लेकिन आग से ज्यादा झुलसने के कारण जनकराज की गाड़ी के अंदर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर तुरंत बहादुरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर बहादुरगढ़ के डीएसपी पवन कुमार और एसडीएम हितेंद्र शर्मा भी पहुंच गए। पुलिस ने हादसे में हुई व्यक्ति की मौत के मामले में कार्रवाई शुरू की। मृतक के शव को आगामी कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ के शव गृह में रखवाया है। इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।
कोट
जनकराज पंजाब से शनिवार रात को यहां आए थे। स्विफ्ट गाड़ी में सोने के दौरान हादसा हुआ। हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।
- राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर