फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ptotetser farmer death in theekri border

टीकरी बार्डर पर पंजाब के एक प्रदर्शनकारी किसान की मौत

Mon, 18 Oct 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
ptotetser farmer death in theekri  border
कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 11 माह से टीकरी बार्डर पर डटे पंजाब के संगरूर जिले के किसान विरेन्दर की रविवार सुबह मौत हो गई। मृत्यु की वजह का पता तो नहीं चल सका लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन

बता दें कि पंजाब के बहुत से किसान पिछले 11 मास से टीकरी बार्डर पर धरने पर बैठे हैं। इन किसानों ने यहां अपने टेंट लगा रखे हैं जबकि कुछ किसान ट्रॉली में ही टेंट लगाकर रहते हैं। बालौर चौक के पास ऐसे ही एक पड़ाव में विरेन्दर भी काफी दिनों से टिके हुए थे। शनिवार रात को वह भोजन करने के बाद अपने टेंट में सो गए। रविवार सुबह वह देर तक नहीं उठे तो साथी किसान उनको जगाने के लिए पहुंचे। शरीर में किसी तरह की हरकत न होने पर साथी किसानों ने विरेन्दर को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत किसी बीमारी के चलते हुई है या फिर अन्य वजह से यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। परिजनों के आने के बाद थाना सदर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed