फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Protest expressed against plan to install prepaid meter

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रीपेड मीटर लगाने की योजना को लेकर जताया विरोध

Thu, 14 Nov 2024 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 14 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Protest expressed against plan to install prepaid meter
-फोटो 58 : प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन से जुड़े सदस्य/पदाधिकारी।
बहादुरगढ़। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने शंकर गार्डन में पूरे प्रदेश में प्रीपेड मीटर लगाने की योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए बिजली मंत्री के बयान की आलोचना की।
विज्ञापन

संगठन पदाधिकारियों ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की योजना को रद्द करने, राशन की सरकारी दुकानें खोलकर ग्रामीण व शहरी गरीबों को सस्ते रेट पर राशन देने, बुढ़ापा पैंशन 10 हजार रुपए महीना लागू करने, बिजली संशोधन बिल 2023 रद्द करने, भूमिहीन गरीबों, मजदूरों और सीमांत किसानों को कर्ज मुक्त करने, लागत से डेढ़ गुना एमएसपी की गारंटी देने आदि मांगों को लेकर 18 और 26 नवंबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन


संगठन जिला कमेटी सदस्य रामकिशन ने कहा कि वायदा करके भी मोदी सरकार बिजली बिल संशोधन 2023 को रद्द करने से मुकर गई है और बिजली को प्राइवेट हाथों में देने जा रही है। राजू, मुकेश, जितेंद्र ने बताया कि किसानों को उनकी फसलों के सही दाम नहीं मिलते तथा भूमिहीन शहरी व ग्रामीण गरीबों को साल भर काम नहीं मिलता। उन्होंने 17 नवम्बर को लाला लाजपत राय के शहीदी दिवस को शानदार ढंग से मनाने,18 और 26 नवंबर को जिला मुख्यालयों पर होने वाले विरोध प्रदर्शनों में आम लोगों से भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed