फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Proposal to increase collector rate of agricultural land of Jondhi village by 89 percent

Jhajjar-Bahadurgarh News: जोंधी गांव की कृषि भूमि के कलेक्टर रेट 89 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव

Thu, 07 Dec 2023 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 07 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Proposal to increase collector rate of agricultural land of Jondhi village by 89 percent
झज्जर। जिला प्रशासन ने वर्ष 2024 के लिए झज्जर तहसील के गांवों के प्रस्तावित कलेक्टर रेट की सूची जारी कर दी है। इन पर दावे और आपत्तियां भी मांगे गए हैं। इनमें 12 से 89 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जोंधी गांव की कृषि भूमि पर प्रस्तावित की गई है। यहां पर 89 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाए गए हैं। माछरौली गांव की कृषि भूमि के कलेक्टर रेट 82 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

अमादलपुर में कृषि भूमि के कलेक्टर रेट 76 प्रतिशत बढ़ाए जाने प्रस्तावित है। सबसे कम धारोली गांव की कृषि भूमि के कलेक्टर रेट 12 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। जिन गांवों में कलेक्टर रेट ज्यादा बढ़ाने के प्रस्ताव है, वह शहर के 5 किलोमीटर के दायरे में होने के अलावा वहां पर नेशनल हाईवे-71ए, बिल्डिंग सोसायटी का निर्माण तथा गुरुग्राम के नजदीक होना भी बताया जा रहा है। पाटौदा, लुहारी, दुलीना गांव गुरुग्राम सीमा के साथ लगते हैं। यहां औद्योगिक क्षेत्र है। बीड़ सुनारवाला गांव झज्जर-बहादुरगढ़ और झज्जर बादली के बीच है। जहां विकास हो रहा है। जोंधी गांव सोनीपत रोड पर पड़ता है। यहां भी कई बिल्डिंग सोसायटी बन रही हैं।
विज्ञापन



जिले के इन गांवों की कृषि भूमि के प्रस्तावित रेट (प्रति वर्ग गज)
गांव का नाम नहरी/चाही-2023 नहरी/चाही-2024 गैर मुमकिन-2023 गैर मुमकिन-2024
कस्बा झज्जर 4600000 8000000 4600000 8000000
जोंधी 3700000 7000000 3700000 7000000
माछरौली 2300000 4200000 2300000 4200000
अमादलपुर 2100000 3700000 2100000 3700000
कोका 2100000 3500000 2100000 3500000
खेड़ी तालुका पाटौदा 2300000 3500000 2300000 3500000
सुर्खपुर टप्पा हवेली 2100000 3000000 2100000 3000000
कबलाना 2300000 3500000 2300000 3500000
पाटोदा 3800000 6000000 3800000 6000000
लुहारी 3800000 6000000 3800000 6000000
कुलाना 3800000 6000000 3800000 6000000
सिलानी पाना केशा व जातिल 3800000 6000000 3800000 6000000
सिकंदरपुर 3300000 5000000 3300000 5000000
दुरीना 4000000 6000000 4000000 6000000
बीड़ सुनारवाला 3300000 5000000 3300000 5000000
कैमलगढ़ 3300000 5000000 3300000 5000000
खेड़ी खुम्मार 3700000 5500000 3300000 5000000
गुढ़ा 3700000 5500000 3700000 5500000
तलाव 3700000 5500000 3700000 5500000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed