Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Proposal sent to increase seats in B.Sc. Life Science

Jhajjar-Bahadurgarh News: बीएससी लाइफ साइंस की सीटें बढ़ाने का भेजा प्रस्ताव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Proposal sent to increase seats in B.Sc. Life Science
फोटो-56: बहादुरगढ़ का राजकीय महिला कालेज। संवाद
बहादुरगढ़। राजकीय महिला कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र से बीएससी मेडिकल (लाइफ साइंस) की सीटें बढ़ सकती हैं। कॉलेज प्रशासन ने उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजकर सीटों की संख्या 60 या 80 तक बढ़ाने की मांग की है। वर्तमान में 20 सीटों पर ही दाखिला दिया जाता है जिससे छात्राओं को प्रवेश से वंचित रहना पड़ता है।
विज्ञापन

यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो नए सत्र से अधिक छात्राओं को मेडिकल संकाय में प्रवेश का अवसर मिलेगा। अभी तक सीमित सीटों के कारण छात्राओं को बीएससी मेडिकल में दाखिले के लिए रोहतक या दिल्ली की ओर रुख करना पड़ता है जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ और आवागमन की परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

सीटें बढ़ने से छात्राओं को अपने ही शहर में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। प्राचार्या डॉ. अलका गुलाटी ने बताया कि छात्राओं की बढ़ती मांग और बेहतर शैक्षणिक संसाधनों को देखते हुए यह कदम आवश्यक है। फिलहाल बीएससी मेडिकल संकाय में 20 सीटें हैं। ये काफी कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीट बढ़ाने के प्रस्ताव को लेकर विभाग मुख्यालय से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं और जल्द ही अंतिम निर्णय की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article