{"_id":"6218950801281830a35bcffb","slug":"private-bus-hit-dumper-near-kabalana-village-on-bahadurgarh-road-in-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: तेज रफ्तार बस ने डंपर में मारी टक्कर, पीछे चल रही पुलिस की गाड़ी बस से टकराई, 20 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: तेज रफ्तार बस ने डंपर में मारी टक्कर, पीछे चल रही पुलिस की गाड़ी बस से टकराई, 20 यात्री घायल
Fri, 25 Feb 2022 02:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 25 Feb 2022 02:06 PM IST
सार
झज्जर-बहादुरगढ़ के बीच चलने वाली परिवहन समिति की बस यात्रियों को लेकर करीब साढ़े नौ बजे के बाद बहादुरगढ़ से चली थी। जब वह कबलाना गांव के पास पहुंची तो बस चालक किसी यात्री से बात करने के लिए पीछे मुड़कर देखने लगा और सड़क पर खड़े डंपर से बस की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
झज्जर में हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहादुरगढ़ रोड पर कबलाना गांव के पास सड़क पर खड़े डंपर में एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। जिससे 20 यात्री घायल हो गए। घायलों में से 12 को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बस के पीछे चल रही पुलिस की गाड़ी भी बस से टकरा गई। हालांकि पुलिस की गाड़ी में किसी भी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई है। बस में सवार एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार झज्जर-बहादुरगढ़ के बीच चलने वाली परिवहन समिति की बस यात्रियों को लेकर करीब साढ़े नौ बजे के बाद बहादुरगढ़ से चली थी। जब वह कबलाना गांव के पास पहुंची तो बस चालक किसी यात्री से बात करने के लिए पीछे मुड़कर देखने लगा और सड़क पर खड़े डंपर से बस की टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंच गई थी और एसपी वसीम अकरम भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश थाना प्रभारी को दिए।
विज्ञापन