फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Prime Minister's Mann Ki Baat heard at 520 booths

Jhajjar-Bahadurgarh News: 520 बूथों पर सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

Mon, 01 May 2023 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 01 May 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister's Mann Ki Baat heard at 520 booths
फोटो 48. सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं के साथ पीएम की मन की बात सुनते सांसद रमेश

विज्ञापन
सोनीपत/गोहाना/खरखौदा। भाजपा कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने जिले के 520 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 100वां एपिसोड सुना। इन बूथों पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।
जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम गोहाना में सांसद रमेश कौशिक के नेतृत्व में आयोजित किया गया । वहीं राई हलके के गांव कुमासपुर में विधायक मोहन लाल बड़ौली, सोनीपत में पूर्व मंत्री कविता जैन ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वोकल फॉर लोकल एवं लोकल फॉर ग्लोबल का संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए प्रदेश के लोगों व सरकार की प्रशंसा की। गोहाना स्थित सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से प्रधानमंत्री ने देश को विकास की नई राह दिखाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि हरियाणा के लिए चिंता का विषय था कि वहां पर लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या देश में सबसे कम थी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार व प्रदेश के लोगों ने इस चुनौती को स्वीकार किया और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर दिन-रात कार्य किया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष रजनी विरमानी, निगम पार्षद पुनीत त्यागी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी, नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष कार्यालय में सुनी मन की बात
जींद रोड स्थित भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा ने अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। राणा ने बताया कि मन की बात सुनने के लिए लोग सुबह ही कार्यालय में पहुंच गए थे। इस मौके पर सुमित कक्कड़, सुभाष डांगी, मोहन चहल, मास्टर रणबीर, राजेश व दिनेश व्यास मौजूद रहे।

कर्मशील और श्रमशील महिलाओं का हुआ सशक्तीकरण : कविता जैन
पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कविता जैन ने सेक्टर-15 स्थित अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ पीएम के मन की बात कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम से दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाली कर्मशील एवं श्रमशील महिलाओं का सशक्तीकरण हुआ है। सामाजिक प्रयासों को महत्व देकर नई सामाजिक संपदा विकसित की है, जो एक राजनेता की सामाजिक सोच की मिसाल है। इस दौरान पार्षद सुरेंद्र मदान, सतप्रकाश मेहरा, कुलदीप, जसवीर सिंह, वेद सिंह सैनी मौजूद रहे।

देश के प्रत्येक व्यक्ति की आज प्रधानमंत्री तक सीधी पहुंच : बड़ौली
राई विधायक एवं प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली ने गांव कुमासपुर में आयोजित डॉ. बीआर आंबेडकर जन्मोत्सव कार्यक्रम में लोगों के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के प्रत्येक व्यक्ति तक सीधी पहुंच है। जिस कारण देश के विकास के लिए कई योजनाएं तैयार की गईं और प्रत्येक जन को इन योजनाओं का फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किए और योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया। वहीं गांव बढ़मलिक में अपने आवास पर भाजपा के नाहरी मंडल महामंत्री एवं पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य वेदपाल शास्त्री ने कार्यकर्ताओं के संग प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुना।
गांधी चौक पर भाजपा नेता तरुण देवीदास के कार्यालय में वरिष्ठ नेता माईराम कौशिक ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। इस दौरान डॉ. अर्चना, मास्टर भगवान सिंह, राजकुमार ग्रोवर, सुरेश खुराना, केसी बत्रा, ईश्वर, मास्टर लाजपत, सरल दीपक, जगबीर मलिक, जेडी कठपालिया, गौरव बत्रा, पूर्व पार्षद ईश कुमार मौजूद रहे।

बच्चों के बीच कराई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
खरखौदा। गांव रोहणा में प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें गांव के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन पर बच्चों को लेखन सामग्री वितरित की गई। इस दौरान जिला पार्षद मनजीत भोला, प्रेम, सतपाल, चांदरूप, नवीन, आशीष, रवींद्र, रोहित मौजूद रहे। गांव थाना खुर्द में भाजपा नेता प्रीतम खोखर ने ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम सुना। इस दौरान रामधारी, जयभगवान, राजू, धर्मबीर, सुंदरलाल व अन्य मौजूद रहे।

फोटो 48. सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं के साथ पीएम की मन की बात सुनते सांसद रमेश

फोटो 48. सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं के साथ पीएम की मन की बात सुनते सांसद रमेश

फोटो 48. सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं के साथ पीएम की मन की बात सुनते सांसद रमेश

फोटो 48. सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं के साथ पीएम की मन की बात सुनते सांसद रमेश

फोटो 48. सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं के साथ पीएम की मन की बात सुनते सांसद रमेश

फोटो 48. सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं के साथ पीएम की मन की बात सुनते सांसद रमेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed