{"_id":"65187cff93e86807a5040f7b","slug":"president-honored-deepak-of-bhateda-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-4101-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: भटेडा के दीपक को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: भटेडा के दीपक को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
Sun, 01 Oct 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिले के गांव भटेडा के दीपक यादव की सत्र 2021-22 के राष्ट्रीय एनएसएस पुरस्कार से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में हुआ। उन्हें पुरस्कार में एक लाख रुपये, पदक एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर दीपक कुमार को बधाई दी।
दीपक यादव झज्जर के गांव भटेडा के रहने वाले हैं। उन्होंने एमएससी की पढ़ाई की एसडी कॉलेज से प्राप्त की है। प्रधानमंत्री योजना, उज्जवला योजना, जन-धन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी स्कीमों में मेहनत से कार्य किया। रक्तदान शिविरों में 17 बार रक्तदान किया। कोरोना काल में गरीब और वंचित विद्यार्थियों एवं बच्चों की मदद आर्थिक और शैक्षणिक की 750 से अधिक वृक्ष लगाकर अपने पर्यावरण बोध का परिचय दिया। दीपक के इन्ही सर्वोत्तम कार्यों के कारण वे 2017 से 2020 तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक रहे और उन्हें एनएसएस स्टेट अवार्ड 2018-20 से अलंकृत किया गया। पढ़ाई में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने एमएससी भौतिकी की परीक्षा 78 प्रतिशत अंक लेकर पास की और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में छठा स्थान हासिल किया। एनएसएस में सेवाभाव के कार्य करने की प्रेरणा उन्हें अपने पिता दिलबाग सिंह, माता संतोष देवी, बहनों सुनीता और ज्योति, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, डॉ. राकेश गर्ग, डॉ. संतोष कुमारी और डॉ. भगत सिंह राज्य एनएसएस अधिकारी हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार से मिली। दीपक की इस उपलब्धि को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर विशेष स्थान दिया और लिखा कि दीपक यादव द्वारा पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से किया गया सामाजिक कार्य अत्यंत प्रशंसनीय तथा युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।