फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Preparations for CM's arrival in full swing, DC and BJP leaders inspected the venue

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम आगमन की तैयारी जोरों पर, डीसी और भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

Wed, 01 Jan 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 01 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Preparations for CM's arrival in full swing, DC and BJP leaders inspected the venue
-फोटो 56 : 3 जनवरी को सीएम के कार्यक्रम को समारोह स्थल का निरीक्षण करते जिला उपायुक्त प्रदीप दह
बहादुरगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 3 जनवरी को बहादुरगढ़ आएंगे। प्रस्तावित समारोह के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। समारोह को लेकर जहां जिला उपायुक्त प्रदीप दहिया ने अधिकारियों के साथ मंगलवार को समारोह स्थल का दौरा किया। वहीं भाजपा नेता समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

डीसी के साथ एसडीएम नसीब सिंह, डीसीपी मंयक मिश्रा आईपीएस व नगर परिषद अधिकारियों ने समारोह स्थल के साथ हेलीपैड का निरीक्षण किया। साथ ही पार्किंग व्यवस्था का भी जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा रूट मैप पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


भाजपा नेता दिनेश कौशिक सेवामूर्ति, जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी, कार्यक्रम संयोजक संजीव सैनी व विधानसभा प्रभारी दिनेश शेखावत समेत अन्य नेता इस दौरान मौजूद रहे। कौशिक ने कहा कि 3 जनवरी को सब्जी मंडी में मनाई जा रही माता सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री के स्वागत से लेकर लोगों के बैठने, रूट मैप, वाहनों की व्यवस्था करने तक की रूपरेखा तैयार की गई। इसके लिए कमेटियां बनाने के साथ कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेवारी सौंपी गई है। कौशिक समेत अन्य नेताओं ने सिद्दीपुर, ईस्सरहेड़ी, सौलधा, लोवा खुर्द व नूना माजरा का दौरा कर लोगों को समारोह का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भीम सिंह प्रमाणी, अमित कौशिक, सत्यवान, पार्षद अशोक शर्मा, पार्षद राजेश मकडौली, अनिल सिंगल, जयभगवान, संजय जून आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed