फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Preksha and Parikshita of Bahadurgarh reached the finals of Indias Got Talent

उपलब्धि: इंडियाज गोट टैलेंट के फाइनल में पहुंची बहादुरगढ़ की प्रेक्षा और परीक्षिता

Sun, 10 Apr 2022 02:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Apr 2022 02:48 AM IST
सार

17 अप्रैल को फाइनल मुकाबला होगा। परिजनों ने लोगों से बेटियों के लिए वोटिंग करने की अपील भी की है।

विज्ञापन
Preksha and Parikshita of Bahadurgarh reached the finals of Indias Got Talent
परीक्षिता गौड़। प्रेक्षा ग्रोवर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर की दो बेटियां प्रेक्षा और परीक्षिता गौड़ एक टीवी चैनल और लाइव ऐप पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम इंडियाज गोट टैलेंट के फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल मुकाबला 17 अप्रैल को होगा। दोनों के परिजनों ने बेटियों के लिए अधिक से अधिक वोटिंग करने की अपील की है।

विज्ञापन


शहर के किला मोहल्ला निवासी प्रेक्षा ग्रोवर पुत्री आशीष ग्रोवर और सेक्टर 6 निवासी परीक्षिता (परी) गौड़ पुत्री जितेंद्र गौड़ इंडियाज गोट टैलेंट के फाइनल में पहुंची हैं। प्रेक्षा के पिता आशीष ग्रोवर ने शहरवासियों से अपील की करते हुए कहा है कि वे अपने एंड्रॉयड फोन में सोनी लाइव ऐप डाउनलोड करके बहादुरगढ़ की बेटी और बॉम्ब फायर ग्रुप के लिए रविवार 10 अप्रैल की रात को 8 से 12 बजे तक वोटिंग कर जीत का आशीर्वाद दें, ताकि बहादुरगढ़ की बेटियां फाइनल मुकाबला जीतकर शहर और प्रदेश का नाम देश मे रोशन कर सकें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वोटिंग के आधार पर विजेता घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक फोन से  100 वोट की जा सकती हैं। परीक्षिता के पिता जितेंद्र गौड़ ने भी अपनी बेटी से शहरवासियों की शुभकामनाएं मांगी हैं। प्रेक्षा ग्रोवर शहर के सेंट थॉमस स्कूल की छात्रा है और परीक्षिता गौड़ नगर में स्थित त्रिवेण मैमोरियल सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed