{"_id":"65c946f269c4e4af8e0f5e76","slug":"pragati-and-sarjit-stood-first-in-the-running-competition-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-107851-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: हाईवा-बाइक की टक्कर में छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: हाईवा-बाइक की टक्कर में छात्र की मौत
Mon, 12 Feb 2024 03:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
बेरी। दुबलधन मार्ग पर बाबा टूटा मंदिर के पास हाईवा व बाइक की टक्कर में बाइक सवार छात्र की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए बेरी के सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।
गांव दुबलधन निवासी आशीष (16), बेरी निवासी प्रिंस बाइक पर दुबलधन से बेरी की तरफ आ रहे थे। जब वह दुबलधन मार्ग पर बाबा टूटा मंदिर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। आशीष के सिर में ज्यादा चोट आने के कारण मौके पर मौत हो गई। प्रिंस को प्राथमिक उपचार के बेरी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्रिंस को गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार देकर पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आशीष 10 वीं कक्षा का छात्रा था।
वर्जन
झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। घायल के बयान दर्ज होने के बाद जो भी कानूनी कार्रवाई होगी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह, एसआई, बेरी थाना