फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   prachi dhankar, gold medel

मां को आदर्श मान बॉक्सिंग रिंग में उतरी थी प्राची धनखड़

Mon, 03 Feb 2020 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
prachi dhankar, gold medel
स्वर्ण पदक दिखाती प्राची धनखड़। - फोटो : Jhjhar
नेशनल बॉक्सिंग खिलाड़ी व हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत अंजू धनखड़ की बेटी ने उसे आदर्श मानते हुए विदेश की धरती पर इतिहास रचा है। जूनियर महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी प्राची धनखड़ ने स्वीडन में हुए जूनियर वुमन स्वीडन बॉक्सिंग कप में गोल्ड मेडल जीतकर देश नाम रोशन किया है। प्राची ने इंग्लैंड की खिलाड़ी को 5-0 से हराते हुए स्वर्ण पदक जीता। प्राची की मां अंजू भी बॉक्सिंग की नेशनल खिलाड़ी हैं। मां के साथ शहर के जहांआरा बाग स्टेडियम में बॉक्सिंग का अभ्यास करती है। शहर के आदर्श नगर झज्जर में रहने वाली 10वीं कक्षा की छात्रा प्राची धनखड़ पुत्री योगेंद्र धनखड़ ने स्वीडन में आयोजित जूनियर महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर झज्जर जिला का नाम रोशन किया। प्राची के कोच हितेश देशवाल ने बताया कि प्राची शुरू से ही एक अच्छी मुक्केबाज रही हैं। प्राची के पिता ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। उन्हें भरोसा है कि प्राची ओलंपिक में भी ऐसा प्रदर्शन करेगी। प्राची के गोल्ड जीतने के बाद परिजनों व पड़ोसियों ने मिठाई बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया। प्राची ने इस उपलब्धि को श्रेय कोच हितेश देशवाल व अपने माता-पिता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed