फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Portal launched to help senior citizens in AIIMS Badhsa

Jhajjar-Bahadurgarh News: एम्स बाढ़सा में वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए पोर्टल लॉन्च

Wed, 02 Jul 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 02 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Portal launched to help senior citizens in AIIMS Badhsa
फोटो72 - पोर्टल के निर्माण में सहयोग करने वाले आरआर संधू को सम्मानित करते हुए डाक्टर।
बादली (झज्जर)। देश के ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्गों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एम्स बाढ़सा के नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट में एक विशेष डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ किया है। www.Sahaym.in नाम से बनाया गया पोर्टल वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल, स्वास्थ्य जागरूकता और कल्याण के लिए समर्पित है।
विज्ञापन


पोर्टल को सोसायटी फॉर रूरल मेंटल हेल्थ ने स्वास्थ्य विभाग और एम्स के प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी विभाग के सहयोग से तैयार किया है। Sahayam.in के उद्घाटन अवसर पर एम्स के ऑडिटोरियम में ‘ग्रामीण भारत में सह-रुग्णता और मानसिक स्वास्थ्य’ विषय पर एक कंटिन्युअस मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें देशभर से 200 से अधिक मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल हुए।
विज्ञापन

एसआरेमएएच के संरक्षक डाॅ राजीव गुप्ता ने इस पहल की सराहना की और पोर्टल के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले आरदीप सिंधु के योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवश्यक स्वास्थ्य संसाधनों तक डिजिटल माध्यम से सुलभ पहुंच प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्टल की प्रमुख विशेषताएं
बुजुर्गों के लिए विभिन्न सरकारी नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं की एकीकृत जानकारी मिलेगी। ईसी न्यूरोलॉजी द्वारा मान्यता प्राप्त जीईएचक्यूके माध्यम से निशुल्क स्वास्थ्य जांच सुविधा, जिससे स्मृति हानि और अवसाद जैसी समस्याओं की शुरुआती पहचान हो सकेगी। मानसिक स्वास्थ्य, दैनिक व्यायाम और घरेलू सुरक्षा पर विशेषज्ञों द्वारा तैयार उपयोगी सुझाव मिलेंगे। वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़े फॉन्ट्स और सरल इंटरफेस डिजाइन किया गया है।

जल्द लॉन्च होगा ‘Sahaym’ मोबाइल ऐप
पोर्टल में वेलनेस ट्रैकिंग और भावनात्मक समर्थन के उपकरण भी शामिल होंगे। यह पोर्टल देश के वृद्ध जनसंख्या को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम प्रयास है, जो उन्हें उपयोगी जानकारी, रोकथाम संबंधी स्वास्थ्य उपकरण और डिजिटल सहायता प्रणाली के माध्यम से गरिमापूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed