फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   poltical

ओपी धनखड़ सहित 24 ने किया नामांकन, आज अंतिम दिन

Fri, 04 Oct 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
poltical
नामांकन पत्र दाखिल करते हुए विक्रम कादियान - फोटो : Jhjhar
जिले के सभी चार विधानसभा क्षेत्र नामत: 64-बहादुरगढ़, 65-बादली, 66-झज्जर व 67-बेरी के लिए गुरुवार को 24 नामांकन दाखिल हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संजय जून ने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों व निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2019 के लिए नामांकन दाखिल कराने की अंतिम तिथि चार अक्तूबर शुक्रवार है सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन लिए जाएंगे। वहीं नामांकन पत्रों की छंटनी पांच अक्तूबर, नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि सात अक्तूबर, मतदान 21 अक्तूबर तथा मतों की गिनती 24 अक्तूबर को की जाएगी।
विज्ञापन

बहादुरगढ़
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 64-बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए गुरुवार को मल्टीपल नामांकन सहित 8 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। नामांकन दाखिल कराने वालों में गांव मांडौठी निवासी भारत ने मल्टीपल फार्म भरा जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नरेश कौशिक ने, आम आदमी पार्टी से अनिता, जननायक जनता पार्टी से संजय दलाल, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से कृष्ण लाल पांचाल, निर्दलीय प्रवीण कुमार, जगदीश व सविता ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

बादली
वहीं 65-बादली विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच उम्मीदवारों के छह नामांकन दाखिल हुए। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में ओमप्रकाश धनखड़ ने दो सेट, निर्दलीय प्रत्याशी धर्मपाल, जननायक जनता पार्टी के संजय कुमार, बहुजन समाज पार्टी के प्रदीप व निर्दलीय रमेश नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झज्जर
इसी प्रकार 66-झज्जर (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र के लिए शकुंतला व संदीप ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में राकेश कुमार ने नामांकन दाखिल किया।

बेरी
67-बेरी विधानसभा क्षेत्र के लिए गुरुवार को सात नामांकन आए। नामांकन दाखिल करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी से रूप में नामांकन दाखिल करने वालों में विक्रम व रितू पत्नी विक्रम, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में देवेंद्र, विजय, जन नायक जनता पार्टी की ओर से उपेंद्र कादियान, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अश्वनी कुमार व सोनू रानी ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed