फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   poltical

भाजपा का झज्जर में नया चेहरा, जेजेपी के सभी युवा चेहरे

Tue, 01 Oct 2019 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
poltical
विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों को लेकर चला आ रहा इंतजार आखिरकार सोमवार को दोपहर बाद खत्म हो गया। भाजपा ने जिले की चारों सीटों के अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने बेरी, बादली व बहादुरगढ़ में पुराने चेहरों तथा झज्जर में नए चेहरे पर विश्वास जताया है।
विज्ञापन

वहीं जेजेपी ने भी रविवार को देर रात अपनी सूची जारी कर दी थी। जिसमें जिले की बेरी, बहादुरगढ़ व बादली से युवाओं को तरजीह दी गई है। वहीं मंगलवार को दोपहर बाद तक झज्जर आरक्षित सीट के प्रत्याशी की घोषणा भी हो सकती है।
विज्ञापन

बेरी: उपेंद्र कादियान: जेजेपी
उपेंद्र कादियान 2005 में मदवि के इनसो उपप्रधान की जिम्मेदारी दी गई। 2008 में उन्हें इनसो का जिला प्रधान बनाया गया। 2010 में जब वे मात्र 25 वर्ष के थे तो जिला परिषद का चुनाव लड़ा, उन्हें इसमें जीत मिली तो इनेेलो ने उन्हें युवा हलका प्रधान बनाया। 2016 को फिर से जिला परिषद का चुनाव लड़ा तो उन्हें करीब दस हजार मत मिले। वर्तमान में जेजेपी की युवा विंग के जिला प्रधान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरी: विक्रम कादियान: भाजपा
भाजपा ने बेरी के राजनीतिक परिवार से विक्रम कादियान पर फिर से भरोसा जताया है। विक्रम कादियान 2014 के चुनाव में भी प्रत्याशी थे, जिन्हें 23 हजार 609 वोट मिले थे। इनके पिता ओमप्रकाश बेरी दो बार अलग-अलग पार्टियों से बेरी के विधायक रह चुके हैं।
झज्जर: डॉ. राकेश कुमार: भाजपा
भाजपा ने पूर्व डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश कुमार को झज्जर आरक्षित विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। डॉ. राकेश कुमार का अधिकांश कार्यकाल झज्जर में ही बीता है। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें यहां पर पीएनडीटी के नोडल अधिकारी का जिम्मा सौंप रखा था। उन्होंने इस दौरान भ्रूण लिंग जांच के मामले पकड़े हैं। दो माह पूर्व ही उन्होंने वीआरस लेकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।
बादली: ओमप्रकाश धनखड़: भाजपा
भाजपा ने बादली विधानसभा से कृषिमंत्री ओपी धनखड़ को ही फिर से मैदान में उतारा है। कृषि मंत्री धनखड़ को 2014 के चुनाव में 41549 वोट मिले थे। ओपी धनखड़ भाजपा में भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं पार्टी संगठन में वे काफी अहम जिम्मेदारियां का निर्वहन कर चुके हैं।

बादली: संजय कबलाना: जेजेपी
जेजेपी ने युवा संजय कबलाना को बादली से अपना प्रत्याशी बनाया है। संजय कबलाना वर्तमान में पार्टी की पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष थे। जेजेपी गठन से पूर्व वे इनेलो में युवा जिलाध्यक्ष भी रह चुुके हैं तथा 2009 में उन्होंने भाजपा की टिकट पर बादली से चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्होंने करीब 15 हजार वोट हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed