फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pollution reduced further in 24 hours, AQI reached 225 in orange zone

Jhajjar-Bahadurgarh News: 24 घंटे में और कम हुआ प्रदूषण, एक्यूआई ऑरेंज जोन में 225 आया

Sun, 03 Nov 2024 04:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 03 Nov 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Pollution reduced further in 24 hours, AQI reached 225 in orange zone
-फोटो 60 : सेक्टर-6 में सड़कों पर किया जा रहा टैंकर से पानी का छिड़काव। संवाद
बहादुरगढ़। दिवाली के बाद बढ़ा प्रदूषण मामूली कम हुआ है। इससे लोगों को हल्की राहत मिली। दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद शुक्रवार को बहादुरगढ़ का एक्यूआई ऑरेंज जोन में 290 पर पहुंच गया था। हवा चलने के बाद शनिवार को यह 75 पॉइंट गिरकर 225 पर पहुंचा। हालांकि, सुबह के समय यह 219 दर्ज किया गया। दोपहर बाद यह 6 अंक बढ़ गया। वहीं, सड़कों पर धूल न उड़े, इसको लेकर नगर परिषद की ओर से शहर की सड़कों पर टैंकरों के जरिये पानी का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। रविवार को सेक्टर-6 और 7 के डिवाइडिंग रोड पर टैंकर से पानी का दिनभर छिड़काव किया गया। इससे यहां से गुजरने वाले दुपहिया वाहन चालकों को काफी राहत मिली। उधर, मौसम विभाग ने अगले हफ्ते सीजन का पहला स्मॉग छाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


पूर्वानुमान के अनुसार, वेंटिलेशन इंडेक्ट अब कम हो रहा है। इसकी वजह से अब प्रदूषण का फैलाव ऊपर की तरफ कम हो जाएगा। हवा की गति औसत 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। ऐसे में प्रदूषक में जमाव की स्थिति रहेगी। 4 नवंबर तक प्रदूषण अपने इसी स्तर पर बना रहेगा। शनिवार को हवा साउथ वेस्ट और नॉर्थ वेस्ट दिशा से चली। हवा की गति 8 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। अब रविवार सुबह हवा काफी सुस्त रहने की संभावना है। हवा की गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
विज्ञापन


हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ अमित दहिया ने कहा कि दिवाली बीत गई है, इसका मतलब यह नहीं है कि प्रदूषण का पीक गुजर गया है। दिवाली पर इस बार मौसम ने साथ दिया। नॉर्थ वेस्ट से आ रही तेज हवा ने प्रदूषण को बहाने में मदद की। अब 3 नवंबर से हवा की गति काफी कम हो जाएगी। इसकी वजह से गाड़ियों से होने वाला प्रदूषण, इंडस्ट्रीयल प्रदूषण और पराली जलाने के मामले चिंता बढ़ाएंगे। संभावना है कि सीजन का पहला स्मॉग भी अगले हफ्ते आ सकता है। हालांकि, नगर परिषद की ओर से प्रदूषण को शहर में बढ़ने से रोकने के उपाय किए जा रहे हैं। सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed