{"_id":"698e3b5ea84221b71907f88e","slug":"pollution-board-writes-letter-regarding-dumping-yard-at-80-places-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-121097-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 80 स्थानों पर डंपिंग यार्ड प्रदूषण बोर्ड ने लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 80 स्थानों पर डंपिंग यार्ड प्रदूषण बोर्ड ने लिखा पत्र
विज्ञापन
फोटो-52: बहादुरगढ़ में खुलेआम पड़ा प्लास्टिक वेस्ट। संवाद
- फोटो : संवाद
बहादुरगढ़। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) की ओर से प्लास्टिक वेस्ट के डंपिंग यार्डों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। संबंधित विभागों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम को पत्र लिखा है। करीब 80 स्थानों पर प्लास्टिक कचरे के ढेर खुलेआम पड़े हैं जिससे लगातार प्रदूषण फैल रहा है।
बोर्ड पहले भी कई बार नगर परिषद, बीडीपीओ, एचएसआईआईडीसी, एचएसवीपी और अन्य संबंधित विभागों को नोटिस व पत्र जारी कर चुका है लेकिन जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं।
सर्वे में सामने आया है कि बहादुरगढ़ बाईपास और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा पड़ा है। यहां पर आग लगने की भी गई घटनाएं हो चुकी हैं। प्लास्टिक वेस्ट के ये डंपिंग यार्ड न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं बल्कि आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर डाल रहे हैं।
विज्ञापन
बोर्ड के अनुसार गांव बामनौली, सिदीपुर लोवा, बालौर, बहादुरगढ़ बाईपास, कृष्णा नगर, छोटूराम नगर, नाहरा-नाहरी रोड, निजामपुर रोड, परनाला आदि क्षेत्रों में प्लास्टिक वेस्ट के अवैध डंपिंग यार्ड बने हुए हैं।
स्थिति तब और भयावह हो जाती है जब इन कचरे के ढेरों में आग लगा दी जाती है। प्लास्टिक जलने से निकलने वाला धुआं हवा में घुलकर सांस संबंधी बीमारियों, आंखों में जलन व अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद संबंधित विभाग प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि 80 स्थानों पर प्लास्टिक वेस्ट की मौजूदगी पर्यावरणीय नियमों का खुला उल्लंघन है।
बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आशीष कौशिक ने एसडीएम से अनुरोध किया है कि जिम्मेदार विभागों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और अवैध डंपिंग स्थलों को तुरंत हटवाया जाए।